लाइव न्यूज़ :

ईडब्ल्यूएस मरीज से 10000 रुपये मांगने पर निजी अस्पताल को डीसीपीसीआर ने भेजा नोटिस, आखिर क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2022 19:15 IST

अस्पताल प्रशासन ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) बिस्तर की कथित अनुपलब्धता के आधार पर मरीज को भर्ती करने से इनकार कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमरीज से अस्पताल में भर्ती करने के लिए एक लाख रुपये की भी मांग की।आरोपों पर अस्पताल की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।सीसीटीवी फुटेज सौंपने और अस्पताल में ईडब्ल्यूएस बिस्तरों की स्थिति बताने को कहा है।

नई दिल्लीः दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) ने समय से पहले बच्चे को जन्म देने वाली ईडब्ल्यूएस श्रेणी की एक महिला से एक लाख रुपये कथित तौर पर मांगने के मामले में राष्ट्रीय राजधानी के एक निजी अस्पताल को नोटिस जारी किया है।

डीसीपीसीआर के नोटिस के अनुसार यह घटना चार फरवरी की है, जब महिला, जिसे समय से पहले बच्चे को जन्म देने के बाद तत्काल चिकित्सा की आवश्यकता थी, को दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। नोटिस में दावा किया गया है कि अस्पताल प्रशासन ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) बिस्तर की कथित अनुपलब्धता के आधार पर मरीज को भर्ती करने से इनकार कर दिया। उसने मरीज से अस्पताल में भर्ती करने के लिए एक लाख रुपये की भी मांग की।

आरोपों पर अस्पताल की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। डीसीपीसीआर ने अस्पताल से चार फरवरी की रात साढ़े दस बजे की अपने स्वागत कक्ष की सीसीटीवी फुटेज सौंपने और अस्पताल में ईडब्ल्यूएस बिस्तरों की स्थिति बताने को कहा है। इसने अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को उसके नोटिस के जवाब के साथ 11 फरवरी को पेश होने के लिए भी कहा। आयोग ने दक्षिण जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष से जांच में शामिल होने का अनुरोध किया है। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास