दिल्लीः कांस्टेबल ने गोली मारकर बहनोई की ली जान, हरियाणा पुलिस में उप-निरीक्षक और जूड़ो खिलाड़ी थे वीरेंद्र नंदाल, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 10, 2021 03:46 PM2021-10-10T15:46:35+5:302021-10-10T15:47:19+5:30

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आरोपी विक्रम सिंह ने रविवार को हरियाणा के रोहतक के निवासी तथा हरियाणा पुलिस में उप-निरीक्षक वीरेंद्र नंदाल की हत्या कर दी।

Delhi Constable shot and killed brother-in-law Virendra Nandal sub-inspector and Judo player in Haryana Police | दिल्लीः कांस्टेबल ने गोली मारकर बहनोई की ली जान, हरियाणा पुलिस में उप-निरीक्षक और जूड़ो खिलाड़ी थे वीरेंद्र नंदाल, जानें मामला

सफदरजंग अस्पताल में मृतक का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। 

Highlights कहासुनी हुई और नंदाल ने सिंह को गाली दी।पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो नंदाल मृत मिले।पत्नी को इसकी जानकारी दी, जिसने पुलिस को सूचित किया।

नई दिल्लीः दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में वित्तीय विवाद के चलते रविवार को एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी सर्विस पिस्तौल से अपने 36 वर्षीय बहनोई की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आरोपी विक्रम सिंह ने रविवार को हरियाणा के रोहतक के निवासी तथा हरियाणा पुलिस में उप-निरीक्षक वीरेंद्र नंदाल की हत्या कर दी। अधिकारियों ने कहा कि सिंह दिल्ली के ग्रेटर कैलाश थाने में कांस्टेबल के रूप में तैनात है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) गौरव शर्मा ने कहा कि रविवार सुबह सफदरजंग एन्क्लेव के कृष्णा नगर में हुई इस घटना के बारे में करीब आठ बजे सूचना मिली।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो नंदाल मृत मिले। उनके सिर में गोली के निशान थे। पुलिस ने कहा कि नंदाल जूड़ो खिलाड़ी और हरियाणा पुलिस में उप-निरीक्षक थे। वह पांच-छह दिन से सिंह के साथ उसके घर में रह रहे थे। उन्होंने कहा कि सिंह ने नंदाल से पैसे लिये थे। नंदाल पैसे लौटाने के लिये कह रहे थे। पुलिस ने कहा कि रविवार सुबह दोनों के बीच कहासुनी हुई और नंदाल ने सिंह को गाली दी।

बाद में सिंह ने अपनी सर्विस पिस्तौल से नंदाल को गोली मार दी। सिंह ने नंदाल की हत्या करने के बाद अन्य कमरे में सो रही अपनी पत्नी को इसकी जानकारी दी, जिसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने कहा कि सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पिस्तौल बरामद कर ली गई है। उन्होंने कहा कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सफदरजंग अस्पताल में मृतक का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। 

Web Title: Delhi Constable shot and killed brother-in-law Virendra Nandal sub-inspector and Judo player in Haryana Police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे