कैब में बैठी महिला वकील को देख अश्लील हरकते करने लगा दिल्ली का ड्राइवर, जानें उसके बाद क्या हुआ?

By भाषा | Published: February 15, 2020 09:31 AM2020-02-15T09:31:42+5:302020-02-15T09:31:42+5:30

बुधवार को दिल्ली मेट्रो में भी एक ऐसी ही घटना हुई। दिल्ली की एक महिला ने ट्वीट कर यह आरोप लगाया कि दिल्ली मेट्रो ट्रेन में एक शख्स ने उससे छेड़छाड़ की, जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया।  

Delhi: Cab driver held for making obscene gestures in front of woman advocate | कैब में बैठी महिला वकील को देख अश्लील हरकते करने लगा दिल्ली का ड्राइवर, जानें उसके बाद क्या हुआ?

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsअधिवक्ता ने पुलिस को कॉल की और लिखित शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुग्राम में एक महिला अधिवक्ता के सामने अश्लील इशारे करने के आरोप में 38 वर्षीय एक कैब चालक को शुक्रवार (14 फरवरी) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान निलोठी निवासी सतीश शर्मा के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि महिला अधिवक्ता ने गुरुग्राम से दिल्ली उच्च न्यायालय जाने के लिए कैब ली और जैसे ही वह उसमें सवार हुईं कैब चालक ने अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए।

इस पर अधिवक्ता ने पुलिस को कॉल की और लिखित शिकायत दर्ज कराई। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 506, 509 के तहत तिलक मार्ग पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

कुछ दिनों पहले दिल्ली मेट्रो में भी छेड़छाड़ की घटना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली  की एक महिला ने ट्वीट कर यह आरोप लगाया कि दिल्ली मेट्रो ट्रेन में एक व्यक्ति ने उससे छेड़छाड़ की, जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया।  महिला ने कई ट्वीट कर यह दावा किया कि बुधवार की रात जब वह मेट्रो ट्रेन से गुड़गांव लौट रही थी तो उसके सामने एक व्यक्ति ने अश्लील हरकत की। उसने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर आदमी की एक तस्वीर भी साझा की।

दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने महिला के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि इस मामले पर कार्रवाई कर रहे हैं और उन्होंने उसे सलाह दी कि यात्रियों को तुरंत ऐसे मामले की रिपोर्ट डीएमआरसी, सीआईएसएफ हेल्पलाइन पर करनी चाहिए और मेट्रो अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Web Title: Delhi: Cab driver held for making obscene gestures in front of woman advocate

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :delhiदिल्ली