लाइव न्यूज़ :

Delhi Bhalswa area: लड़की से बात करने को लेकर दो समूहों के बीच झगड़ा, मोबाइल फोन छीन चाकू से हमला, दो लोगों की मौत और एक घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2023 12:16 IST

Delhi Bhalswa area: पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि झड़प की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी समता विहार के पास घटनास्थल पर पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने बताया कि घटना 30 सितंबर की रात हुई।हिमांशु नामक व्यक्ति को खून से लथपथ पाया।घायल अवस्था में बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया है।

नई दिल्लीः उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के भलस्वा इलाके में एक लड़की से बात करने को लेकर दो समूहों के बीच हुए झगड़े में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना 30 सितंबर की रात हुई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि झड़प की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी समता विहार के पास घटनास्थल पर पहुंचे।

हिमांशु नामक व्यक्ति को खून से लथपथ पाया। टीम को बताया गया कि दो लोगों को घायल अवस्था में बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में उन्हें पता चला कि घायलों में से एक आजाद को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे व्यक्ति वीरेंद्र का इलाज किया जा रहा है।

वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई आजाद और एक अन्य व्यक्ति हेमू एक लड़की से बात करते थे। पुलिस ने कहा, “30 सितंबर को, दोनों के बीच तीखी बहस हुई और आजाद ने हेमू का मोबाइल फोन छीन लिया। बाद में हेमू और उसके भाई हिमांशु ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर आजाद पर चाकू से हमला कर दिया।

हाथापाई के दौरान, हिमांशु और आजाद चाकू लगने से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। बीच बचाव कराते समय वीरेंद्र भी घायल हो गया।” पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास) समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये