महिला वकील के सामने अश्लील इशारे करने लगा कैब चालक, अरेस्ट, मामला दर्ज
By भाषा | Published: February 14, 2020 06:10 PM2020-02-14T18:10:28+5:302020-02-14T18:10:28+5:30
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान निलोठी निवासी सतीश शर्मा के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि महिला अधिवक्ता ने गुरुग्राम से दिल्ली उच्च न्यायालय जाने के लिए कैब ली और जैसे ही वह उसमें सवार हुईं कैब चालक ने अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए।
एक महिला अधिवक्ता के सामने अश्लील इशारे करने के आरोप में 38 वर्षीय एक कैब चालक को यहां शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान निलोठी निवासी सतीश शर्मा के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि महिला अधिवक्ता ने गुरुग्राम से दिल्ली उच्च न्यायालय जाने के लिए कैब ली और जैसे ही वह उसमें सवार हुईं कैब चालक ने अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए।
इस पर अधिवक्ता ने पुलिस को कॉल की और लिखित शिकायत दर्ज कराई। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 506, 509 के तहत तिलक मार्ग पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
Delhi: A woman has filed a complaint that driver of a cab made obscene gestures at her after she boarded the cab from Gurgaon for Delhi High Court. Case registered at Tilak Marg Police Station. The accused driver has been arrested.
— ANI (@ANI) February 14, 2020