दिल्ली: दुकान के सामने दोस्तों के साथ अंडे खा रहे युवक को मारी गोली
By भाषा | Published: February 17, 2019 06:14 AM2019-02-17T06:14:43+5:302019-02-17T06:14:43+5:30
मनीष को गुरू तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि उसकी हालत अब स्थिर है।
नयी दिल्ली, 16 फरवरीः उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में आभूषण की एक दुकान के सामने अपने दोस्तों के साथ कथित तौर पर अंडे खाने के लिए 17 वर्षीय एक लड़के को गोली मार दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार की है।
पुलिस उपायुक्त (उत्तरपूर्व) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मनीष, उमेश वर्मा की दुकान के सामने अपने दोस्तों के साथ अंडे खा रहा था। दुकान के मालिक ने अंडे खा रहे मनीष और अन्य के समक्ष इस पर आपत्ति जताई और बाद में कुछ लोगों को बुला लिया जिसने लड़के को गोली मार दी।
मनीष को गुरू तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि उसकी हालत अब स्थिर है। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है और वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।