28 वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या, 2016 से 2021 तक जेल में बंद था, कोविड-19 के कारण जेल से बाहर आया था...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 28, 2022 02:01 PM2022-02-28T14:01:43+5:302022-02-28T14:02:27+5:30

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बेनिता मैरी जयकर ने बताया, ‘‘तड़के करीब तीन बजे, पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पर गौतम नगर इलाके में गोलीबारी की जानकारी देने के लिए एक फोन आया। मामला दर्ज कर लिया गया है । प्रथम दृष्टया यह मामला निजी रंजिश का प्रतीत होता है।’’

Delhi 28-year old man shot dead jail from 2016 to 2021 came out due covid-19 police case | 28 वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या, 2016 से 2021 तक जेल में बंद था, कोविड-19 के कारण जेल से बाहर आया था...

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान शिवम पांडे के तौर पर हुई है।

Highlightsअधिकारी ने बताया कि अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर भी मामले की जांच की जा रही है।हत्या के एक मामले में 2016 से 2021 तक जेल में बंद था।

नई दिल्लीः दक्षिण दिल्ली के गौतम नगर में सोमवार को तड़के कुछ अज्ञात लोगों ने 28 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान शिवम पांडे के तौर पर हुई है। वह हत्या के एक मामले में 2016 से 2021 तक जेल में बंद था।

 

 

कोविड-19 दिशानिर्देशों के तहत मिली अंतरिम जमानत पर वह जेल से बाहर आया था। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बेनिता मैरी जयकर ने बताया, ‘‘तड़के करीब तीन बजे, पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पर गौतम नगर इलाके में गोलीबारी की जानकारी देने के लिए एक फोन आया। मामला दर्ज कर लिया गया है । प्रथम दृष्टया यह मामला निजी रंजिश का प्रतीत होता है।’’ अधिकारी ने बताया कि अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर भी मामले की जांच की जा रही है।

पलामू में दुकानदार की चाकू घोंप कर हत्या

पलामू जिले के तरहसी थानान्तर्गत बिनेका गांव में रविवार को रात अज्ञात हत्यारों ने एक दुकानदार की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। लेस्लीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार टूट्टी ने बताया कि दुकानदार नकुल सिंह (34) की दुकान में घुस कर उसकी चाकू मार कर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि यह घटना रात लगभग पौने नौ बजे की है।

टूट्टी ने बताया कि हत्यारे एक बाइक से आए थे और उनकी संख्या दो थी। दोनों हत्या कर मौके से फरार हो गये। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है लेकिन अबतक हत्यारों की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में घटना पूर्व दुश्मनी से जुड़ी प्रतीत होती है।

Web Title: Delhi 28-year old man shot dead jail from 2016 to 2021 came out due covid-19 police case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे