दिल्लीः 24 साल, 181 केस और 5000 कार की चोरी, तेजपुर निवासी अनिल चौहान ने ऐसे शुरू किया...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 5, 2022 08:26 PM2022-09-05T20:26:10+5:302022-09-05T20:28:17+5:30

असम में गैंडे की सींग की तस्करी किया करता था। पुलिस ने बताया कि वह अवैध हथियारों की आपूर्ति भी किया करता था। कुल 181 मामलों में उसकी आपराधिक संलिप्तता है।

Delhi 24 years, 181 cases and 5000 car theft 1998 assam Tezpur resident Anil Chauhan started crime police | दिल्लीः 24 साल, 181 केस और 5000 कार की चोरी, तेजपुर निवासी अनिल चौहान ने ऐसे शुरू किया...

अनिल ने 1998 में वाहनों की चोरी करने की शुरुआत की और भारत के विभिन्न हिस्सों से लगभग 5000 वाहन चुराए।

Highlightsघर पर छापा मारा और उसकी सारी संपत्ति को जब्त कर नीलाम कर दिया।आरोपी को 23 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया।अवैध देसी पिस्तौल, दो कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।

नई दिल्लीः देश के विभिन्न हिस्सों से 1998 से लगभग 5,000 कार चुराने वाले एक गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि असम के तेजपुर का निवासी अनिल चौहान (52) दिल्ली के खानपुर एक्सटेंशन में रह रहा था।

 

वह असम में गैंडे की सींग की तस्करी किया करता था। पुलिस ने बताया कि वह अवैध हथियारों की आपूर्ति भी किया करता था। कुल 181 मामलों में उसकी आपराधिक संलिप्तता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी असम में ठेकेदार था। बाद में, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उसके घर पर छापा मारा और उसकी सारी संपत्ति को जब्त कर नीलाम कर दिया।

इसके बाद, उसने फिर से चोरी करना शुरू कर दिया। पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने बताया कि देश में अवैध हथियारों के आपूर्तिकर्ता के आने की जानकारी मध्य दिल्ली में डीबीजी रोड पुलिस थाने के विशेष कर्मचारियों को मिली और आरोपी को 23 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी अनिल चौहान को एक अवैध देसी पिस्तौल, दो कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, जांच के दौरान उसकी निशानदेही पर पांच और देसी पिस्तौल, पांच कारतूस और एक चोरी की कार भी बरामद की गई।

उपायुक्त ने बताया कि अनिल ने 1998 में वाहनों की चोरी करने की शुरुआत की और भारत के विभिन्न हिस्सों से लगभग 5000 वाहन चुराए। पुलिस उसे कई बार गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने बताया कि अनिल को 2015 में असम पुलिस ने एक मौजूदा विधायक के साथ गिरफ्तार किया था। 

Web Title: Delhi 24 years, 181 cases and 5000 car theft 1998 assam Tezpur resident Anil Chauhan started crime police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे