Indore News: बाइक विवाद पर जानलेवा हमला, लॉ स्टूडेंट की मौत, दो रिश्तेदार घायल

By मुकेश मिश्रा | Updated: January 27, 2026 13:24 IST2026-01-27T13:23:47+5:302026-01-27T13:24:07+5:30

Indore News: आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियार और डंडों से वार किए, जिससे तीनों लहूलुहान होकर गिर पड़े।

Deadly attack over bike dispute at Indore law student killed two relatives injured | Indore News: बाइक विवाद पर जानलेवा हमला, लॉ स्टूडेंट की मौत, दो रिश्तेदार घायल

Indore News: बाइक विवाद पर जानलेवा हमला, लॉ स्टूडेंट की मौत, दो रिश्तेदार घायल

Indore News: एरोड्रम थाना क्षेत्र की शुभम पैलेस कॉलोनी में बाइक की टक्कर से शुरू हुआ विवाद लॉ के स्टूडेंट की हत्या में बदल गया, जबकि उसके भांजे और भाई पर भी जानलेवा हमला किया गया। टीआई तरुण सिंह भाटी ने बताया कि शुभम पैलेस कॉलोनी में रहने वाले संजय सिंह बेस, उनके भांजे आरव सिंह बिष्ट और भाई तेजपाल सिंह रावत पर चार बदमाशों ने मिलकर हमला कर दिया। परिजन तीनों को गंभीर हालत में मालवा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां देर रात उपचार के दौरान संजय सिंह बेस की मौत हो गई।

संजय सिंह बेस हाई कोर्ट में फाइलिंग का कार्य करते थे और लॉ के स्टूडेंट भी थे। घटना के पहले कॉलोनी के पास उनकी बाइक की टक्कर को लेकर कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते बात विवाद में बदल गई और चारों आरोपियों ने संजय, आरव और तेजपाल को घेरकर उन पर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियार और डंडों से वार किए, जिससे तीनों लहूलुहान होकर गिर पड़े।

सूचना मिलते ही एरोड्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने इस मामले में दो हमलावरों को सोमवार देर रात ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके दो साथी अब भी फरार बताए जा रहे हैं।

टीआई भाटी के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Web Title: Deadly attack over bike dispute at Indore law student killed two relatives injured

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे