यौन शोषण करने और जबरन गर्भपात?, कथावाचक श्रवण दास जी महाराज गिरफ्तार, गर्माया माहौल

By एस पी सिन्हा | Updated: January 17, 2026 17:09 IST2026-01-17T17:08:25+5:302026-01-17T17:09:39+5:30

Darbhanga: मामले की शुरुआत 19 दिसंबर 2025 को हुई, जब पीड़ित महिला (एक नाबालिग बच्ची की मां है) ने दरभंगा महिला थाना में कथावाचक के खिलाफ मामला दर्ज करवाई थी।

Darbhanga Police arrested storyteller Shravan Das Ji Maharaj charges sexual exploitation woman, atmosphere heated up | यौन शोषण करने और जबरन गर्भपात?, कथावाचक श्रवण दास जी महाराज गिरफ्तार, गर्माया माहौल

सांकेतिक फोटो

Highlightsश्रवण दास जी महाराज ने शादी का प्रलोभन दिया।एक वर्ष से लगातार शारीरिक संबंध बना रहे थे। शारीरिक संबंधों के कारण वह गर्भवती हो गई थी।

Darbhanga: बिहार के दरभंगा जिले में चर्चित कथावाचक श्रवण दास जी महाराज को महिला थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महाराज पर एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण करने और फिर जबरन गर्भपात कराने का संगीन आरोप लगा है। चर्चित कथावाचक श्रवण दास जी महाराज आध्यात्मिक जगत से जुड़े एक नामचीन चेहरे हैं, लेकिन उनपर लगे संगीन आरोपों और उनकी गिरफ्तारी के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर की है, जिसमें कथावाचक पर विश्वास का गला घोंटने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले की शुरुआत 19 दिसंबर 2025 को हुई, जब पीड़ित महिला (एक नाबालिग बच्ची की मां है) ने दरभंगा महिला थाना में कथावाचक के खिलाफ मामला दर्ज करवाई थी।

पीड़िता का आरोप है कि श्रवण दास जी महाराज ने उसे शादी का प्रलोभन दिया और पिछले एक वर्ष से लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहे थे। महिला का दावा है कि भक्ति और भरोसे की आड़ में कथावाचक ने लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया। पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार, शारीरिक संबंधों के कारण वह गर्भवती हो गई थी।

आरोप है कि कथावाचक ने दबाव बनाकर उसका गर्भपात करवा दिया। इसके बाद मामले को शांत करने के लिए एक बंद कमरे में शादी रचाई गई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उस समय उसे लगा कि उसे इंसाफ मिल गया है, लेकिन हकीकत कुछ और ही निकली।

महिला का आरोप है कि शादी का वीडियो सामने आने के कुछ समय बाद ही कथावाचक श्रवण दास अपने वादे से पूरी तरह मुकर गए। उन्होंने इस शादी को झूठा करार दिया और महिला को साथ रखने से स्पष्ट इनकार कर दिया। खुद को ठगा हुआ महसूस कर पीड़िता ने कानून का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता और प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।

महिला थाना की पुलिस ने गहन छानबीन के बाद अंततः आरोपी कथावाचक को दबोच लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और वायरल वीडियो व अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी जांच के दायरे में लिया गया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले ने पूरे जिले में चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है, वहीं पुलिस अब आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।

उल्लेखनीय है कि श्रवण दास जी महाराज इलाके के चर्चित कथावाचक हैं। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी के बाद उनके अनुयायियों और स्थानीय लोगों में काफी चर्चा है। एक तरफ जहां लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। आरोपी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

Web Title: Darbhanga Police arrested storyteller Shravan Das Ji Maharaj charges sexual exploitation woman, atmosphere heated up

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे