लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर, दिल्ली और बलिया में तीन बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न, पड़ोसी और 50 वर्षीय प्रौढ़ ने दिया अंजाम, घर के बाहर खेल रही थी पीड़िता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2022 16:12 IST

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में तीन साल की एक बच्ची का उसके पड़ोसी नाबालिग ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्दे14 वर्षीय लड़का, जो पीड़िता का परिचित था, उसे एक खाली भूखंड में ले गया, जहां उसने उसका यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता ने घर लौटकर अपनी मां को घटना से अवगत कराया, जिन्होंने बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी।बच्ची की मां ने लड़के को उसके माता-पिता के साथ अपने घर बुलाया, जहां उसने पीड़िता के साथ मारपीट करने की बात कबूल की।

बुलंदशहरः बुलंदशहर जिला पुलिस ने 10 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में खुर्जा जंक्शन चौकी इलाके से 50 वर्षीय प्रौढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बच्ची की मां ने तहरीर दी है कि उनके पड़ोसी ने बच्ची का अपहरण कर लिया और अपने मकान में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।

तहरीर के अनुसार, बच्ची के चीखने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। खुर्जा थाने के प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि घटना बुधवार को खुर्जा जंक्शन इलाके में हुई और बच्ची का इलाज चल रहा है।

दिल्ली के वेलकम इलाके में तीन साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने वाला किशोर हिरासत में

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में तीन साल की एक बच्ची का उसके पड़ोसी नाबालिग ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुई और लड़के को हिरासत में ले लिया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 14 वर्षीय लड़का, जो पीड़िता का परिचित था, उसे एक खाली भूखंड में ले गया, जहां उसने उसका यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने घर लौटकर अपनी मां को घटना से अवगत कराया, जिन्होंने बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस के अनुसार, बच्ची की मां ने लड़के को उसके माता-पिता के साथ अपने घर बुलाया, जहां उसने पीड़िता के साथ मारपीट करने की बात कबूल की। अधिकारी ने बताया कि बाद में, जब पुलिस को घटना की सूचना दी गई तो अधिकारियों ने बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया।

पुलिस के मुताबिक, घटना के संबंध में वेलकम पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 363 (अपहरण के लिए सजा) और 376 (बलात्कार) के अलावा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम(पॉक्सो) की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

बलिया में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

बलिया जिले में नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली सात वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसी गांव में ही रहने वाले 25 वर्षीय युवक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

नगरा थाना के प्रभारी देवेन्द्र नाथ दूबे ने शनिवार को बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सात वर्षीय बालिका से उसके गांव में ही रहने वाले रोहित चौहान ने पांच सितंबर की शाम को कथित तौर पर दुष्कर्म किया। घटना के समय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी।

ऐसा आरोप है कि रोहित ने उसे बहला-फुसलाकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया तथा गांव में ही अपने मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर शुक्रवार शाम को रोहित चौहान के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता और यौन बाल अपराध संरक्षण (पोक्सो) कानून की सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशदिल्ली पुलिसयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास