लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: कर्नाटक में कोरोना वायरस से संक्रमण की आशंका में एक ने जान दी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

By भाषा | Updated: March 26, 2020 13:22 IST

कर्नाटक: घर से मिले सुसाइड नोट में शख्स ने लिखा कि वह जान दे रहा है क्योंकि उसे ऐसा संदेह है कि उसे कोरोना वायरस का संक्रमण हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएक व्यक्ति ने इसलिए सुसाइड किया क्योंकि उसे ऐसा संदेह था कि उसे कोरोना वायरस संक्रमण हो गया है।व्यक्ति कर्नाटक के उडुपी तालुक के उपूर गांव का रहने वाला था।

मेंगलुरु: उडुपी जिले के 56 वर्षीय व्यक्ति ने इस आशंका के चलते जान दे दी कि उसे कोरोना वायरस (Coronavirus) के एक संक्रमित के संपर्क में आने के बाद यह बीमारी हो गई है। व्यक्ति उडुपी तालुक के उपूर गांव का रहने वाला था। सूत्रों ने बताया कि उसे संक्रमण के कोई खास लक्षण नहीं थे। वह देर रात दो बजे जागा था और उसने परिवार के सदस्यों से बात भी की थी।

बुधवार को पांच बजे जब परिवार वाले जागे तो वह घर के निकट एक पेड़ से लटका मिला। घर से मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा कि वह जान दे रहा है क्योंकि उसे ऐसा संदेह है कि उसे संक्रमण हो गया है। इसमें परिवार के सदस्यों से कहा गया है कि वे सुरक्षित रहें। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने अपने एक दोस्त से कहा था कि उसे ऐसा लगता है कि वह संक्रमित है। वह डरा हुआ भी था।

पुलिस के मुताबिक, संभवत: इसी डर से उसने यह कदम उठाया। व्यक्ति कई दिन से केएसआरटीसी में चालक के तौर पर काम कर रहा था। आपको बताते चलें कि भारत समेत पूरे विश्व में कोविड-19 (COVID-19) का कहर जारी है। इस महामारी ने सबसे ज्यादा इटली को अपनी गिरफ्त में लिया हुआ है। हालांकि, भारत में भी इसकी चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब देश इससे संक्रमित कुल 673 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 13 लोगों की कोरोना की वजह से मृत्यु हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना