लुधियाना में पुलिस चौकी में कांस्टेबल ने महिला से किया रेप, आरोपियों ने नंगा कर बनाया वीडियो

By अनुराग आनंद | Published: January 6, 2021 11:21 AM2021-01-06T11:21:06+5:302021-01-06T11:26:23+5:30

लुधियाना में एक महिला ने चार व्यक्तियों द्वारा कथित तौर पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एक पुलिस चौकी में कांस्टेबल द्वारा बलात्कार किए जाने का आरोप लगाया है।

Constable raped woman in police post in Ludhiana, 3 other accused naked and made video | लुधियाना में पुलिस चौकी में कांस्टेबल ने महिला से किया रेप, आरोपियों ने नंगा कर बनाया वीडियो

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsघटना के बाद महिला ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा और अपनी दुर्दशा जाहिर की।महिला ने आरोप लगाया कि उसे तीन महिलाओं और उनके एक बेटे द्वारा पुलिस चौकी में ले जाया गया।

नई दिल्ली: लुधियाना की रहने वाली एक महिला ने पुलिस चौकी में हेड कांस्टेबल द्वारा कथित रूप से बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा और अपनी आपबीती सुनाई। 24 वर्षीय महिला के साथ तीन महिलाओं और उनके एक बेटे द्वारा कथित तौर पर हमला किया गया था।

महिला ने आरोप लगाया कि चारों लोग उसे पकड़ कर पुलिस चौकी में ले गए, जहां हेड कांस्टेबल द्वारा उसके साथ बलात्कार किया गया।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, आरोपी कांस्टेबल की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई। महिला ने 17 दिसंबर को इस घटना के संबंध में एक शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक सुखविंदर सिंह की भूमिका की भी जांच कर रही है।

महिला को चार लोगों द्वारा पुलिस पोस्ट पर ले जाया गया-

इस घटना के बाद महिला ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा और अपनी दुर्दशा जाहिर की। पत्र में महिला ने आरोप लगाया कि उसे तीन महिलाओं और उनके एक बेटे द्वारा पुलिस चौकी में ले जाया गया। चारों व्यक्तियों ने महिला पर उसके पति के दोस्त के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया। 

महिला ने साथ ही दावा किया कि चारों लोगों ने उसकी पिटाई भी की, उसके कपड़े फाड़े और उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी यहीं नहीं रुके, उन्होंने घटना का वीडियो भी बनाया। मामले का मुख्य आरोपी उसके पति के दोस्त की मौसी है।

आरोपी महिला को पूछताछ के बहाने कमरे में ले गया-

इस घटना के कुछ दिनों बाद 5 दिसंबर को एक बार फिर से चारों ने महिला को पीटा और अगले दिन वे उसे और उसके पति के दोस्त को जबरन पुलिस चौकी ले गए। आधी रात को हेड कांस्टेबल 24 वर्षीय महिला को पूछताछ के बहाने पहली मंजिल पर एक कमरे में ले गया। आरोपी ने कहा कि वह महिला कर्मियों की उपस्थिति में उससे पूछताछ करेगा। हालांकि, कमरे में एक भी महिला मौजूद नहीं थी।

महिला ने कहा कि हेड कांस्टेबल ने उसके साथ कमरे में बलात्कार किया और मुंह खोलने पर पति को गलत आरोप में फंसाने की धमकी दी। आरोपी ने महिला को इसके बारे में किसी से नहीं बताने के लिए कहा। नतीजतन, महिला ने 11 दिनों तक पुलिस से संपर्क नहीं किया। हालांकि, उसने आखिरकार शिकायत दर्ज करने का साहस जुटाया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने 1,600 रुपये के साथ उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Web Title: Constable raped woman in police post in Ludhiana, 3 other accused naked and made video

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे