अमृतसर: बाइकसवारों ने कांग्रेस नेता को मारी गोली, पुरानी रंजिश में घटना को दिया गया अंजाम
By भाषा | Published: June 3, 2018 01:10 AM2018-06-03T01:10:48+5:302018-06-03T01:11:12+5:30
पुलिस उपायुक्त जगमोहन सिंह ने बताया कि गुरदीप पहलवान पर उस समय हमला हुआ जब वह गोल बाग क्षेत्र के एक स्टेडियम में कुश्ती देख रहे थे।
नई दिल्ली, 3 जून: अमृतसर में कांग्रेस पार्टी के नगर निगम पार्षद गुरदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शनिवार (2 जून) की शाम बाइकसवार दो नकाबपोश ने गुरदीप की गोली मारकर हत्या कर दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त जगमोहन सिंह ने बताया कि गुरदीप पहलवान पर उस समय हमला हुआ जब वह गोल बाग क्षेत्र के एक स्टेडियम में कुश्ती देख रहे थे।
Congress Councillor Gurdeep Singh shot dead by unidentified assailants at Goal Bagh Stadium in Amritsar earlier today #Punjabpic.twitter.com/JfZ5YyYOtH
— ANI (@ANI) June 2, 2018
दो हमलावरों ने पार्षद पर एकदम करीब से सात राउंड गोलियां चलाई। पहलवान को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उपायुक्त ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि पहलवान और गैंगस्टर जग्गू भगवान पुरिया के बीच पुरानी रंजिश थी और वही इस हमले के पीछे है।
अभी कुछ दिन पहले ही मानसा के कैंचियां चौक में गाड़ी सवार अज्ञात द्वारा नौजवान कांग्रेसी नेता सुखविन्द्र सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मिली जानकारी अनुसार मानसा जिले के गांव जटाना कलां के रहने वाले सुखविन्द्र सिंह को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने 6 गोलियां मारी थी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें