16 साल की लड़की से 7 लोगों ने 6 माह तक किया रेप, जांच में दो माह की गर्भवती पाई गई लड़की

By अनुराग आनंद | Published: March 12, 2021 08:17 AM2021-03-12T08:17:56+5:302021-03-12T08:23:09+5:30

हरियाणा के भिवानी में एक 16 वर्षीय लड़की का 6 महीने तक 7 व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से रेप किया गया।

Class 9 student repeatedly raped by 7 men for six months; found to be 2-months pregnant | 16 साल की लड़की से 7 लोगों ने 6 माह तक किया रेप, जांच में दो माह की गर्भवती पाई गई लड़की

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsमेडिकल जांच के बाद लड़की 2 महीने की गर्भवती पाई गई।हरियाणा में 7 लोगों द्वारा कक्षा 9 की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर बार-बार रेप किया गया।

नई दिल्ली:हरियाणा के भिवानी में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ 7 व्यक्तियों द्वारा कथित तौर पर 6 महीने तक लगातार रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता लड़की जो कक्षा 9 की छात्रा है, वह दो महीने की गर्भवती पाई गई है।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, आरोपियों ने कथित तौर पर किशोरी को हत्या करने की धमकी देते हुए उसे किसी से भी दुष्कर्म की घटना के बारे में नहीं बताने के लिए कहा था।

इस घटना का पता तब चला जब किशोरी के पिता ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। फिर लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया और अब पुलिस व परिवार को रिपोर्ट के आने का इंतजार है।

7 पुरुषों ने 6 महीने तक किशोरी के साथ रेप किया

लड़की के साथ एक आदमी ने पहली बार रेप किया था, जब वह किराने की चीजें खरीदने के लिए उस शख्स के दुकान पर गई थी। इसके तुरंत बाद, पुरुष के सहयोगियों ने भी लड़की का यौन उत्पीड़न शुरू कर दिया था। कथित तौर पर लड़की का छह महीने तक 7 पुरुषों द्वारा बार-बार रेप किया गया था।

जांच में लड़की 2 महीने की गर्भवती पाई गई

हाल ही में, लड़की ने अपने पेट में दर्द की शिकायत की और फिर उसे उसके परिवार के सदस्यों द्वारा अस्पताल ले जाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किशोरी की मेडिकल जांच में पता चला कि वह दो महीने की गर्भवती थी।

लड़की के पिता ने इस घटना पर क्या कहा है?

लड़की के पिता ने कहा कि आरोपी ने मेरी बेटी को मारने की धमकी देते हुए रेप की इस घटना के बारे में किसी से भी बताने से मना किया था। पीड़िता के पिता ने कहा कि उन्होंने लड़की के साथ कई बार रेप किया और मामला तब सामने आया जब वह गर्भवती हो गई।

आरोपी पर आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया-

लड़की के गर्भवती होने की पुष्टि के बाद लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। 

Web Title: Class 9 student repeatedly raped by 7 men for six months; found to be 2-months pregnant

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे