लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh: सुरक्षा बलों और नक्सलियों में मुठभेड़, दो इनामी ढेर, देशी बंदूक, पांच किलो का बारूदी सुरंग बरामद, नौ लाख का इनाम था

By भाषा | Updated: May 21, 2020 18:39 IST

डीआरजी के जवानों की टीम सर्चिंग पर निकली। नक्सलियों को भी जवानों की मौजूदगी की भनक लग गई। दोनों तरफ से फायरिंग में नक्सली मारे गए। जवानों के किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। 

Open in App
ठळक मुद्देमाओवादियों के प्लाटून नंबर 16 के कमांडर मल्लेश समेत लगभग 20 नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डीआरजी का दल जब नीलगुड़ा गांव के जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

रायपुरः छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया है। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बृहस्पतिवार को भाषा को बताया कि जिले के गीदम थाना क्षेत्र के अंतर्गत नीलगुड़ा गांव के जंगल में डीआरजी के दल ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है।

पल्लव ने बताया कि पुलिस को क्षेत्र में माओवादियों के प्लाटून नंबर 16 के कमांडर मल्लेश समेत लगभग 20 नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। सूचना के बाद गीदम थाना से डीआरजी के दल को रवाना किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डीआरजी का दल जब नीलगुड़ा गांव के जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। पल्लव ने बताया कि बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से दो नक्सलियों प्लाटून नंबर 16 के डिप्टी कमांडर रिशु इस्ताम और पीडियाकोट का जन मिलशिया कमांडर माटा का शव बरामद किया गया।

अधिकारी ने बताया कि नक्सली रिशु इस्ताम के पर आठ लाख रुपए तथा माटा के पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। पल्लव ने बताया कि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से दो देशी बंदूक, पांच किलोग्राम का एक बारूदी सुरंग और अन्य सामान बरामद किया है।

महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में नक्सलियों ने किया 22 मई तक बंद का आह्वान

महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में नक्सलियों ने जगह-जगह बैनर लगाकर 22 मई तक बंद का आह्वान किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात जिले के कमालपुर चौराहे पर बैनर और पर्चियां लगायी गयीं जिनमें 22 मई तक बंद का आह्वान किया गया है।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने महिला विद्रोही श्रृज्जनका की मौत के विरोध में जिलाव्यापी बंद का आह्वान किया है। श्रृज्जनका एक मई को पुलिस मुठभेड़ में मारी गयी थी। अधिकारी के अनुसार इस बीच मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात को नक्सलियों ने चार ट्रक फूंक दिये। 

टॅग्स :नक्सल हमलानक्सलछत्तीसगढ़सीआरपीएफभूपेश बघेलगृह मंत्रालयअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई