लाइव न्यूज़ :

दंतेवाड़ाः शिविर से भागे छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान की हत्या, नक्सलियों का हाथ होने की आशंका

By भाषा | Updated: September 1, 2020 15:52 IST

पुलिस ने छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के हवलदार कनेश्वर नेताम (32) का शव बरामद किया है। पल्लव ने बताया कि छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 22 वीं बटालियन का जवान नेताम का पिछले महीने उसके गृह जिले कांकेर से बोदली शिविर में तबादला किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देबोदली शिविर आया तथा 28 अगस्त को वह बगैर किसी को बताए कहीं चला गया। बाद में वह वापस नहीं लौटा। पल्लव ने बताया कि जवान के लापता होने के बाद दूसरे दिन उसकी खोज में पुलिस दल को रवाना किया गया था।नेताम को नक्सलियों ने पकड़ लिया था और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं।

रायपुरः छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में शिविर से भागे छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान की हत्या हो गई है। पुलिस ने इसके पीछे नक्सलियों का हाथ होने की आशंका जताई है।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्ल्व ने मंगलवार को बताया कि जिले के बोदली और कड़ेमटा गांव के मध्य जंगल में पुलिस ने छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के हवलदार कनेश्वर नेताम (32) का शव बरामद किया है। पल्लव ने बताया कि छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 22 वीं बटालियन का जवान नेताम का पिछले महीने उसके गृह जिले कांकेर से बोदली शिविर में तबादला किया गया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नेताम का तबादला होने के बाद वह 25 अगस्त को बोदली शिविर आया व 28 अगस्त को वह बगैर किसी को बताए कहीं चला गया। बाद में वह वापस नहीं लौटा। पल्लव ने बताया कि जवान के लापता होने के बाद दूसरे दिन उसकी खोज में पुलिस दल को रवाना किया गया था।

इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि उसने करीब के घोटिया गांव में किसी के घर में खाना खाया था व एक ग्रामीण ने उसे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के मालेवाही गांव स्थिति शिविर तक पहुंचाया था लेकिन नेताम शिविर तक नहीं गया और वहां से भाग गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि जंगल में पहुंचने के बाद नेताम को नक्सलियों ने पकड़ लिया था और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

अधिकारी ने बताया कि शव के करीब से कोई भी पर्चा बरामद नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पल्लव ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि नेताम इससे पहले भी गीदम में तैनाती के दौरान ड्यूटी से बिना बताए कहीं चला गया था तथा दो—तीन दिनों बाद लौट आया था। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सलभूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा