लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: राजेश मुणत ‘सेक्स सीडी’ मामले में शिकायतकर्ता भाजपा नेता छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 20, 2019 06:17 IST

गिरफ्तारी के बाद बजाज को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अक्टूबर 2017 में तत्कालीन मंत्री राजेश मुणत की कथित संलिप्तता वाले ‘सेक्स सीडी’ से जुड़े मामले में बजाज शिकायतकर्ता थे।

Open in App

छत्तीसगढ़ के रायपुर में भाजपा के एक नेता को 34 वर्षीय महिला से कथित तौर पर छेड़खानी के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिविल लाइंस थाने में महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद छेड़खानी के आरोपों में प्रकाश बजाज (42) को गिरफ्तार कर लिया गया।

बजाज भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य हैं। सिविल लाइंस के थाना प्रभारी मोहसिन खान ने पीटीआई को बताया, ‘‘अपनी शिकायत में गायत्री नगर की रहने वाली पीड़िता ने दावा किया है कि 2016 में एक घर खरीदने के लिए बजाज को उसने 10 लाख रूपये दिए थे और बाकी रकम बैंक फायनेंस के जरिए व्यवस्था करने की कोशिश कर रही थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, जब उसका कर्ज मंजूर नहीं हुआ तो पीड़िता ने बजाज से रकम लौटाने की मांग करते हुए कहा कि वह घर नहीं खरीद पाएगी।’’ रकम लौटाने के नाम पर बजाज ने 2016 और 2018 के बीच अपने कार्यालय में कई बार पीड़िता से कथित तौर पर छेड़खानी की।

थाना प्रभारी ने बताया, ‘‘आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी की वह पुलिस या किसी को घटना के बारे में नहीं बताए। उसने उसका पैसा भी नहीं लौटाया।’’

बजाज के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (मर्यादा भंग करने) और 506 (आपराधिक डराने धमकाने) के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद बजाज को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अक्टूबर 2017 में तत्कालीन मंत्री राजेश मुणत की कथित संलिप्तता वाले ‘सेक्स सीडी’ से जुड़े मामले में बजाज शिकायतकर्ता थे। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला