लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh ki khabar: रायपुर में आयुर्वेद चिकित्सक की हत्या, चार लोगों ने चाकू से गोद डाला

By भाषा | Updated: March 15, 2020 15:53 IST

रायपुर जिले के पुलिस अधिकरियों ने बताया कि शहर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाठागांव इलाके में आयुर्वेद के चिकित्सक जीवन जलछत्री (45 वर्ष) की धारदार हथियार से चार आरोपियों ने हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को जानकारी मिली कि जलछत्री अपने क्लिनिक में थे तब चार आरोपी वहां पहुंचे और चाकुओं से उनपर हमला कर दिया। घटना के बाद चिकित्सक को करीब के अस्पताल में ले जाया गया जहां से उन्हें एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

रायपुरः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक आयुर्वेद चिकित्सक की उसके क्लिनिक में हत्या कर दी गई। वह भाजपा से संबद्ध बताए जा रहे हैं।

रायपुर जिले के पुलिस अधिकरियों ने बताया कि शहर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाठागांव इलाके में आयुर्वेद के चिकित्सक जीवन जलछत्री (45 वर्ष) की धारदार हथियार से चार आरोपियों ने हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि जलछत्री अपने क्लिनिक में थे तब चार आरोपी वहां पहुंचे और चाकुओं से उनपर हमला कर दिया।

आसपास के लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तब वे वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद चिकित्सक को करीब के अस्पताल में ले जाया गया जहां से उन्हें एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरे अस्पताल ले जाने के दौरान जलछत्री की रास्ते में मौत हो गई।

राज्य में भाजपा नेताओं ने बताया कि जलछत्री भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ से जुड़े थे व वह प्रकोष्ठ में पदाधिकारी थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं तीन अन्य आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि हमले की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे आसपास के लोगों ने तीनों आरोपियों की पिटाई कर दी थी। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसभूपेश बघेलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास