लाइव न्यूज़ :

टॉपलेस होकर बच्चों से पेंटिंग बनवाने के मामले में सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना पर केस दर्ज, गिरफ्तारी से बचने के लिए पहुंची हाई कोर्ट

By अनुराग आनंद | Updated: June 27, 2020 14:17 IST

केरल ऐक्टिविस्ट रेहाना फातिमा के खिलाफ आईटी और जुवेनाइल जस्टिस ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरेहाना फातिमा ने 19 जून को अपने फेसबुक प्रोफाइल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसपर बवाल हो रहा है।इस वीडियो में रेहाना फातिमा अर्धनग्न होकर लेटी हैं और अपने नाबालिग बच्चों से पेंटिंग कर रही हैं।अयप्पा भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने को लेकर रेहाना 18 दिन जेल में भी काट चुकी हैं।

नई दिल्ली:केरल की विवादित सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना फातिमा पर स्थानीय पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करने के लिए मामला दर्ज किया है। दरअसल, इस वीडियो में फातिमा अपने दो नाबालिग बच्चों से अपने अर्ध नग्न शरीर पर पेंटिंग बनवा रही है। इसी वीडियो के आधार पर ही पुलिस ने रेहाना के खिलाफ केस दर्ज की है।   

बता दें कि अब इस मामले में एक्टिविस्ट रेहाना फातिमा ने केरल हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की मांग करते हुए याचिका दायर की है। नाबालिग बच्चों के लिए सेमी-न्यूड पोज देती हुईं रेहाना के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। रेहाना उन्हें अपने शरीर पर पेंट करने की अनुमति देती हैं।

'रेहाना ने इससे पहले किस ऑफ लव' कैंपेन में लिया था हिस्सा-

बता दें कि रेहाना पहली बार चर्चा में नहीं आई है बल्कि इससे पहले भी वह चर्चा में तब आई थी, जब 2014 में रेहाना ने कोच्चि में मॉरल पुलिसिंग के खिलाफ ‘किस ऑफ लव’ कैम्पेन में भी हिस्सा लिया था। उनके पार्टनर मनोज ने किस की वीडियो क्लिप फेसबुक पर शेयर की थी। इस पर काफी बवाल हुआ था।

 

इससे पहले भी जेल जा चुकी है रेहाना-

रेहाना ने सबरीमाला मंदिर में भी घुसने के प्रयास किया, लेकिन वह इसमें असफल हो गई थीं। इसके ही बाद 2018 में सबरीमाला मंदिर में प्रवेश को लेकर भी रेहाना फातिमा की काफी आलोचना हुई थी। अपने भड़काऊ पोस्ट और अयप्पा भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने को लेकर रेहाना 18 दिन जेल में भी काट चुकी हैं।

इस बार इस आरोप में दर्ज हुआ है मामला-

बता दें कि इस बार रेहाना फातिमा ने 19 जून को अपने फेसबुक प्रोफाइल पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें अर्धनग्न होकर लेटी हैं और अपने नाबालिग बच्चों से पेंटिंग कर रही हैं। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त बवाल हुआ।

टॅग्स :केरलसोशल मीडियावायरल वीडियोकेसहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत