पूर्व ब्लॉक प्रमुख और RLD नेता हाजी यूनुस के काफिले पर गोलीबारी, 50 राउंड गोलियां, पांच लोग घायल, भतीजे अनस का हाथ होने का शक

By भाषा | Published: December 5, 2021 10:05 PM2021-12-05T22:05:17+5:302021-12-05T22:08:07+5:30

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख के काफिले पर उस समय हमला किया गया, जब वह कोतवाली देहात क्षेत्र के भाईपुर गांव में शादी समारोह में शामिल होकर मिर्जापुर गांव लौट रहे थे।

Bulandshahr Firing former block chief and RLD leader Haji Yunus 50 rounds bullets five people injured suspected nephew Anas | पूर्व ब्लॉक प्रमुख और RLD नेता हाजी यूनुस के काफिले पर गोलीबारी, 50 राउंड गोलियां, पांच लोग घायल, भतीजे अनस का हाथ होने का शक

उल्लेखनीय है कि यूनुस दो बार के बसपा विधायक रहे हाजी अलीम के भाई हैं।

Highlightsहमले के पीछे यूनुस के भतीजे अनस का हाथ होने का शक जताया गया है।कार में आए हमलावरों ने रजवाहा पुल के पास काफिले पर गोलीबारी की।

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रविवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख और रालोद नेता हाजी यूनुस के काफिले पर गोलीबारी की गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 50 राउंड गोलीबारी की गई है। 

पुलिस ने बताया कि इस हमले के पीछे यूनुस के भतीजे अनस का हाथ होने का शक जताया गया है, जोकि वर्तमान में जेल में बंद है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख के काफिले पर उस समय हमला किया गया, जब वह कोतवाली देहात क्षेत्र के भाईपुर गांव में शादी समारोह में शामिल होकर मिर्जापुर गांव लौट रहे थे।

उन्होंने कहा कि कार में आए हमलावरों ने रजवाहा पुल के पास काफिले पर गोलीबारी की। उल्लेखनीय है कि यूनुस दो बार के बसपा विधायक रहे हाजी अलीम के भाई हैं। अलीम की वर्ष 2018 में उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

Web Title: Bulandshahr Firing former block chief and RLD leader Haji Yunus 50 rounds bullets five people injured suspected nephew Anas

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे