6 साल तक भाई ने बनाया शारीरिक संबंध, फिर रचाने लगा दूसरी लड़की से शादी तभी आ धमकी बहन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 27, 2018 14:02 IST2018-07-27T14:00:15+5:302018-07-27T14:02:51+5:30

ये घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के बिलारी थाना क्षेत्र की है। एक भाई अपने बहन से 6 साल तक लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

Brother sexual assault his Cousin sister from 6 year in uttar pradesh | 6 साल तक भाई ने बनाया शारीरिक संबंध, फिर रचाने लगा दूसरी लड़की से शादी तभी आ धमकी बहन

6 साल तक भाई ने बनाया शारीरिक संबंध, फिर रचाने लगा दूसरी लड़की से शादी तभी आ धमकी बहन

भारत में भाई बहन के रिश्ते को सबसे पवित्र माना जाता है। लेकिन लोगों कि विकृत मानसिकता के कारण ये रिश्ता भी अब पहले जैसा नहीं रहा। आज हम आपको ऐसे ही एक मामले के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जान कर आप चौंक जाएंगे।

ये घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के बिलारी थाना क्षेत्र की है। एक भाई अपने बहन से 6 साल तक लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। रिश्ते में लड़की युवक की मौसेरी बहन है। लड़की के अनुसार युवक उससे शादी करने का झांसा देकर 6 साल से शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवक के घरवालों को इस बात का तब पता चला जब युवक और लड़की एक दूसरे से ज्यादा मिलने लगे।

पार्टी के नाम पर युवती के साथ किया घिनौंना काम, दी जान से मारने की धमकी

इस बात का पता चलने के बाद युवक के घरवालों ने युवक की शादी करने का फैलसा किया और रामपुर जिले के एक परिवार में शादी तय कर दी। इस शादी की खबर जब लड़की को मिली तब वो लड़के के घर पहुंच गई। घर पहुंचने पर लड़की को पता चला कि युवक घर से गायब है।

इसके बाद लड़की फौरन बिलारी थाना पहुंच कर पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी। पुलिस ने भी  मामले को संज्ञान में लेकर तुरंत जांच शुरू कर दी और लड़के को खोज निकाला। लड़के के मिलने के बाद दोनों के घरवालों ने उनकी शादी करने का फैसला किया और युवती को अपने घर भेज दिया। अगले दिन जब शादी करने की बारी आई तब कोर्ट में युवक और उसके घरवाले नहीं आए।

पड़ोसी कई महीनों से दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग का करता रहा रेप, देह व्यापार में भी धकेला

इसके बाद युवती उस लड़के के घर पहुंच गई। घर पहुंचने पर युवती ने देखा कि उस लड़के का थोड़ी ही देर में लगन समारोह होने वाला है। इसके बाद युवती ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकरी दी। पुलिस के आने की खबर सुन कर युवक के घरवालों ने लगन समारोह रोक कर लड़के को भगा दिया। लड़की का कहना है कि अगर उसकी शादी उस युवक से नहीं होती है तो वो आत्महत्या कर लेगी।

(रिपोर्ट- विक्रामादित्य सिंह सोलंकी)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

Web Title: Brother sexual assault his Cousin sister from 6 year in uttar pradesh

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे