लाइव न्यूज़ :

Bijnor murder Crime News: छत पर सो रही थी तलाकशुदा पत्नी सायमा, रात 2 बजे पड़ोसी की छत से उपर आकर पूर्व पति नौशाद ने चाकू से गोद कर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2024 12:32 IST

Bijnor murder Crime News: सीओ ने कहा कि सायमा का पांच माह पूर्व नजीबाबाद के पठानपुरा निवासी अपने पति नौशाद से तलाक हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देनौशाद ने पड़ोस की छत के सहारे आकर सायमा पर चाकू से वार किए। सायमा नीचे भागी जहां उसने दम तोड़ दिया।शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Bijnor murder Crime News: बिजनौर जिले के नजीबाबाद इलाके के एक मोहल्ले में एक युवक ने अपनी तलाकशुदा पत्नी की चाकू मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) देश दीपक सिंह ने बताया कि नजीबाबाद के जाब्ता गंज मोहल्ले में अमीर अहमद के घर उनकी नातिन सायमा (23) रहने आयी थी। सीओ ने कहा कि सायमा का पांच माह पूर्व नजीबाबाद के पठानपुरा निवासी अपने पति नौशाद से तलाक हो गया था।

उन्होंने परिजनों के हवाले से बताया कि सायमा सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात छत पर सो रही थी तभी लगभग दो बजे नौशाद ने पड़ोस की छत के सहारे आकर सायमा पर चाकू से वार किए। सायमा नीचे भागी जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सीओ ने कहा कि पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

बिहारः भागलपुर में जीप पर ट्रक पलटने से छह की मौत, तीन अन्य घायल

बिहार के भागलपुर जिले के घोघा थाना अंतर्गत आमापुर गांव के समीप सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्रक के अनियंत्रित होकर एक जीप पर पलट जाने से जीप में सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य व्यक्ति घायल हो गए। घोघा थाना प्रमुख अजीत कुमार ने संवाददाताओं को बताया, ‘घटना सोमवार रात करीब 11.30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर आमापुर गांव के समीप घटी, जब विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक का कथित तौर पर नियंत्रण खो गया और जीप पर पलट गया।’ उन्होंने बताया कि जीप में सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

मृतकों की पहचान सत्यम मंडल (32), संचित कुमार (18), अभिषेक कुमार (12), पंकज कुमार सिंह (35), अमित दास (16) और परिमल दास (42) के रूप में की गई है। सभी घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

केरल में कार और भारी वाहन की टक्कर में एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत

केरल के कन्नूर में सोमवार रात को एक कार की एक भारी वाहन से आमने-सामने की टक्कर में कार में सवार एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि एक महिला समेत चार वयस्कों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि नौ साल के बच्चे की यहां परियारम में सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान के. एन. पद्मकुमार (59), सुधाकरन (52), उनकी पत्नी अजीता (35), ससुर कोझुम्मल कृष्णन (65) और अजीता के रिश्तेदार आकाश (9) के रूप में की गयी है। कार पद्मकुमार चला रहा था। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब एक भारी वाहन ने कार को पीछे से टक्कर मारी और वह गैस सिलेंडर लेकर सामने से आ रहे एक दूसरे भारी वाहन से जा टकरायी।

उन्होंने बताया कि कार का बोनट सामने से आ रहे भारी वाहन के नीचे घुस गया और कार को काटकर उसमें सवार लोगों को निकाला गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग पीड़ितों को बचाने के लिए आए और उसके बाद पुलिस तथा दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे।

हादसे के वक्त सुधाकरन और उनका परिवार एक संस्थान के छात्रावास में उनके बेटे को छोड़ने के बाद घर लौट रहा था जहां उसने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) पाठ्यक्रम के लिए दाखिला लिया है। पुलिस ने बताया कि हादसे में शामिल दोनों भारी वाहनों के चालकों को हिरासत में ले लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास