लाइव न्यूज़ :

Bihar-UP Border: उत्पाद विभाग टीम ने कार से बरामद किए तीन करोड़ रुपये, जांच में जुटे अधिकारी, जानिए पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: March 27, 2022 18:09 IST

Bihar-UP border: चेक पोस्‍ट उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर स्थित है. उत्तर प्रदेश से आने वाली अवैध शराब को रोकने के लिए यहां नियमित जांच चलती रहती है.

Open in App
ठळक मुद्देसदर एसडीएम प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं. उत्पाद विभाग की टीम ने कार की जांच की, जिसमें तीन करोड़ रुपये मिले.यूपी नंबर वाली कार में सवार लोग लखनऊ से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जा रहे थे.

पटनाः बिहार में गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड में बलथरी चेक पोस्‍ट पर एक लग्जरी कार से उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान करीब तीन करोड़ रुपये बरामद किये हैं.

इस दौरान दो लोगों को भी उत्पाद विभाग ने हिरासत में लिया है. यह चेक पोस्‍ट उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर स्थित है. उत्तर प्रदेश से आने वाली अवैध शराब को रोकने के लिए यहां नियमित जांच चलती रहती है. फिलहाल सदर एसडीएम प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं. 

बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने कार की जांच की, जिसमें तीन करोड़ रुपये मिले. यूपी नंबर वाली कार में सवार लोग लखनऊ से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जा रहे थे. मामले में उत्पाद विभाग ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है.

इसकी सूचना जिले के वरीय अधिकारियों के साथ ही आयकर विभाग की टीम को दी गई है. अब मुजफ्फरपुर से आयकर विभाग की टीम के आने का इंतजार किया जा रहा है. आयकर विभाग की टीम इन रुपयों के स्रोत की जांच करेगी. बताया जा रहा है कि तीन करोड़ रुपये लेकर दो व्यक्ति लखनऊ से सिलीगुड़ी जा रहे थे.

हिरासत में लिए गए युवकों में कार के ड्राइवर राकेश कुमार और मुकेश कुमार शामिल हैं. दोनों ने पूछताछ में बताया कि वे राजस्थान के बीकानेर के निवासी और लखनऊ में सुपारी कारोबारी युगल किशोर शर्मा के रुपए लेकर सिलीगुड़ी में किसी शख्स को देने जा रहे थे.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास