लाइव न्यूज़ :

सनकी पति ने चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या के बाद खुद को भी फंदे से लटकाया, जानें पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: March 22, 2021 14:30 IST

बिहार के सीवान जिले में पति-पत्नी के बीच आधी रात को विवाद हुआ. इसके बाद पति ने चाकू से पत्नी की हत्या कर दी. बाद में उसने भी आत्महत्या कर ली. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है.

Open in App
ठळक मुद्देसीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसांव टोला नगरी गांव की घटनाराजेश राय सब्जी का कारोबार करता था,पहले उसने किसी बात पर गुस्से में अपनी पत्नी की हत्या की, फिर खुद को भी मार डालापरिवार में मृतक दंपत्ति के तीन बेटे और एक पुत्री हैं, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की

पटना: बिहार के सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसांव टोला नगरी गांव में सनकी पति ने घरेलू विवाद में चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या के बाद खुद भी फंदे से लटक अपनी जान दे दी. घटना रविवार देर रात की है.

सुबह जब ग्रामीणों को घटना की खबर लगी तो सभी हैरान रह गए. सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया ने मौके पर पहुंच जानकारी ली. इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के स्व. रामानंद राय का 40 वर्षीय बेटा राजेश राय सब्जी का कारोबार करता था. तड़के 3 बजे के आसपास पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ. राजेश ने इसके बाद चाकू से कई जगहों पर वार कर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी. 

इसके बाद इस सनकी शख्स ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया. इससे उसकी मौत नहीं हुई तो उसने घर में ही फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी. घटना के बाद घर में कोहराम मच गया. इनके चार बच्चे भी हैं जो अब अनाथ हो गए हैं. 

घटना को लेकर मोहल्लेवालों की मानें तो पति-पत्नी में हमेशा झगड़ा होता था और हत्या के पीछे पारिवारिक कलह बताया जा रहा है. परिवार में मृतक दंपत्ति के तीन बेटे और एक पुत्री हैं. 

घटना की सूचना पर पहुंची बसंतपुर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू की है. घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते दिख रहे हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?