लाइव न्यूज़ :

बिहार: मधुबनी में नाबालिग के साथ सात लड़कों ने किया गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: October 16, 2022 19:54 IST

बिहार के मधुबनी में सात लड़कों ने नाबालिग लड़की को फोन करके धोखे से स्कूल में बुलाया और फिर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में नाबालिक के साथ हुई गैंग रेप जैसी हैवानियत की घटनाआरोपी लड़कों ने नाबालिग लड़की को फोन करके धोखे से मिलने के लिए स्कूल में बुलाया और रेप कियाअपराध में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार 4 की तलाश जारी है

पटना: बिहार में मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ सात लड़कों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिये जाने का मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी लड़कों ने नाबालिग लड़की को फोन करके उसे धोखे से स्कूल में मिलने के लिए बुलाया और फिर बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला।

इतना ही नहीं आरोपियों ने लड़की का अश्लील वीडियो भी बना ली और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी सात लड़कों में से तीन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार की सुबह आरोपियों ने लड़की के मोबाइल पर फोन करके किसी काम के बहाने उसे स्कूल में बुलाया और बारी- बारी से सातों लड़कों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

इधर, आरोपी लड़कों के परिजन पीड़ित परिवार पर केस दर्ज नहीं कराने का दबाव बना रहे थे। लेकिन अंजाम की परवाह किए बिना पीड़ित लड़की के पिता थाने पहुंचे और सभी सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।

पिता की शिकायत पर जयनगर थाने ने मामले में फौरन केस दर्ज किया और सभी आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट,पॉक्सो एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म के धाराओं के तहत मामला दर्ज लिया। खबरों के मुताबिक इस घटना को लेकर गांव में दो समुदायों के बीच भारी तनाव का माहौल है।

वारदात में शामिल गांव के ही तीन आरोपियों मोहम्मद तौसीफ, मोहम्मद रब्बानी और मोहम्मद अफजल को पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज भेज दिया है। जबकि फरार चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी में जुट गई है।

टॅग्स :गैंगरेपरेपमधुबनीक्राइमBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास