लाइव न्यूज़ :

बिहार: छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग टीम ने चलाई गोली, युवक की मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: July 4, 2018 16:05 IST

सूचना मिलने पर डीएसपी समेत भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित करने में जुटे हैं।

Open in App

पटना, 4 जुलाई: बिहार के बेतिया जिले में छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर युवक को गोली मारने का आरोप लगा है। बुधवार सुबह गांव का युवक अपनी दुकान का सामान लेने के लिए जा रहा था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उत्पाद विभाग की टीम ने उसे गाडी रोकने के लिए कहा लेकिन जब सन्नी ने गाडी नहीं रोकी, तो उत्पाद विभाग की टीम ने गोली चला दी। इससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई।  

ये भी पढ़ें: मुंबई में एक और पुल में दरार, कल ही हुआ था अंधेरी फुट ओवर ब्रिज हादसा

वहीं, युवक की मौत से गुस्साये लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के साठी थाने के बसंतपुर गांव में मोड पर मुखिया पंकज वर्डवाल के भतीजे सनी की गोली लगने से मौत हो गई है।  ग्रामीणों ने गोली मारने का आरोप उत्पाद विभाग की टीम पर लगाया है।  बताया जाता है कि गांव में शराब की सूचना मिलने पर उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी करने गई थी।  इसी दौरान सनी इनकी गोलियों का निशाना बन गया।  इधर, ग्रामीणों ने नरकटियागंज-बेतिया मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।  

ये भी पढ़ें: मुंबई: अंधेरी फुटओवर ब्रिज हादसे के बाद पटरी पर लौटी वेस्टर्न रेलवे सेवा, मुंबईवासियों को मिली राहत

सूचना मिलने पर डीएसपी समेत भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित करने में जुटे हैं।  ग्रामीणों ने बताया कि सन्नी गांव में किराना का दुकान चलाता है।  वह आज सुबह करीब 4:30 बजे अपनी दुकान के लिए सामान लेने जा रहा था।  बाजार जाने के दौरान बसंतपुर मोड के पास पहले से मौजूद उत्पाद विभाग की टीम ने उसे रोका।  गाडी नहीं रुकने पर टीम ने गोली चला दी।  इससे मौके पर ही गोली लगने से सनी की मौत हो गई।  घटना के संबंध में पुलिस अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फिलहाल अधिकारी से बात नहीं हो पा रही है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :क्राइमबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा