लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूतः सदमे में प्रशंसक, उठाने लगे हैं आत्महत्या जैसे कदम, बिहार में युवक और युवती ने दी जान

By एस पी सिन्हा | Updated: June 16, 2020 16:02 IST

नालंदा जिले से खबर आ रही है कि 10वीं के एक छात्र ने सुशांत सिंह की फिल्म देखने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. ये घटना नालंदा जिले के चण्डी थाना इलाके के लोदीपुर गांव की है. इस बीच सुशांत सिंह राजपूत के जाने का गम अभी कम ही नहीं हुआ था कि उनके परिवार में दूसरी घटना घट गई.

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत की मौत के बद उनके गांव मलडीहा में मातमी माहौल देखा जा रहा है. घर के लोग शोक में डूबे हुए हैं. गांव के लोगों ने आगामी दिनों में होने वाले लगन को टाल दिया है. एक पडोसी के घर 17 जून को पुत्र की शादी तय थी. सुशांत की मौत की खबर से सदमे में पटना में लड़की ने पंखे में साड़ी लगाकर आत्महत्या कर लिया.

पटनाः  बॉलीवुड फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से उनके प्रशंसक सदमें में हैं. सुशांत सिंह के आत्महत्या के गम में राजधानी पटना में जहां एक लड़की ने आत्महत्या कर ली है.

वहीं, नालंदा जिले से खबर आ रही है कि 10वीं के एक छात्र ने सुशांत सिंह की फिल्म देखने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. ये घटना नालंदा जिले के चण्डी थाना इलाके के लोदीपुर गांव की है. इस बीच सुशांत सिंह राजपूत के जाने का गम अभी कम ही नहीं हुआ था कि उनके परिवार में दूसरी घटना घट गई.

लंबे समय से बीमार चल रही और रिश्ते में लगने वाली भाभी का निधन हो गया. बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार थी, सोमवार रात मलडीहा गांव में उनका निधन हो गया. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बद उनके गांव मलडीहा में मातमी माहौल देखा जा रहा है. घर के लोग शोक में डूबे हुए हैं.

गांव के लोगों ने आगामी दिनों में होने वाले लगन को टाल दिया है. एक पडोसी के घर 17 जून को पुत्र की शादी तय थी. उसे भी टाल दिया गया. इधर, सुशांत की मौत की खबर से सदमे में पटना में लड़की ने पंखे में साड़ी लगाकर आत्महत्या कर लिया.

मामला कदमकुआं थाना के राजेन्द्र नगर रोड नम्बर 12 की 17 साल की लड़की ने आत्महत्या कर लिया है. बताया जाता है कि इस लड़की ने इस साल ही 10वीं की परीक्षा दी थी. परिजनों की माने तो वो रिजल्ट और सुशांत सिंह के सुसाइड मामले को लेकर काफी डिप्रेशन में थी. लड़की की मां ने बताया कि वो लगातार मोबाइल में सुशांत सिंह के सुसाइड स्टोरी को देखते रही फिर अचानक से उसने ये सब कर लिया.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाबिहार समाचारसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली