लाइव न्यूज़ :

पटना: लड़की के साथ गैंगरेप का वीडियो वायरल, लेकिन परिजनों ने नहीं दर्ज कराई शिकायत, जानें पूरा मामला 

By एस पी सिन्हा | Updated: July 8, 2019 16:34 IST

पटना: थानाध्यक्ष नसीम अहमद ने बताया कि थाने के उसरी शिकारपुर बगीचा में एक युवती के साथ तीन लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का वीडियो वायरल किये जाने की जानकारी मिली. वायरल वीडियो का सत्यापन व जांच- पडताल की गई. 

Open in App
ठळक मुद्देग्रामीणों द्वारा दिखाये गये वीडियो को चौकीदार को दिखाया गया और मिलान कराया गया.थानाध्यक्ष ने बताया कि चौकीदार की पहचान के बाद एक आरोपित अनिल को शिकारपुर से गिरफ्तार किया गया है.

बिहार की राजधानी पटना के दानापुर अनुमंडल के अन्तर्गत शाहपुर थाना ईलाके में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का वीडियो वायरल हुआ है। युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने के आरोप में शाहपुर पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपित फरार हैं. इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

हालांकि अभी तक युवती थाने में शिकायत करने नहीं आई है. ऐसे में युवती को भी पुलिस तलाश रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष नसीम अहमद ने स्वयं के बयान पर मामला दर्ज किया है. बताया जाता है कि वायरल वीडियो में एक युवती के साथ तीन लोगों द्वारा दुष्कर्म किया जा रहा है. थानाध्यक्ष नसीम अहमद ने बताया कि थाने के उसरी शिकारपुर बगीचा में एक युवती के साथ तीन लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का वीडियो वायरल किये जाने की जानकारी मिली. वायरल वीडियो का सत्यापन व जांच- पडताल की गई. 

ग्रामीणों द्वारा दिखाये गये वीडियो को चौकीदार को दिखाया गया और मिलान कराया गया. चौकीदार ने वीडियो देखने के बाद बताया कि यह वीडियो उसरी शिकारपुर बगीचा का है. साथ ही चौकीदार ने वीडियो में रहे तीन युवकों की पहचान की. इनकी पहचान उसने मुरारचक निवासी अमिताभ कुमार, शिकारपुर निवासी अनिल कुमार व छोटन के रूप में की. थानाध्यक्ष ने बताया कि चौकीदार की पहचान के बाद एक आरोपित अनिल को शिकारपुर से गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है. लेकिन सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि इस मामले में न तो युवती सामने आई है और न हीं उसके परिजन सामने आये हैं. ऐसे में मामला और भी पेचिदा हो गय है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

टॅग्स :बिहारपटनावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास