लाइव न्यूज़ :

पटना में सुरक्षित कौन, नाबालिग बच्ची को युवकों ने किया कार से अगवा, छह ने किया सामूहिक दुष्कर्म

By एस पी सिन्हा | Updated: June 2, 2020 16:45 IST

कार सवार दो युवकों ने आशियान दीघा रोड से लड़की को अगवा कर लिया. इसके बाद राजीवनगर ले जाकर छह लोगों ने उसके साथ मुंह काला किया.

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.  बताया जाता है कि नशे में धुत्त 6 बदमाशों ने एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.

पटनाः बिहार में जारी कोरोना के कहर के बीच अब आपराधिक घटनाएं भी गति पकड़ने लगी हैं. राजधानी पटना में एकबार फिर महिला सुरक्षा तार-तार हुई है.

यहां आज सुबह राजीवनगर इलाके में एक नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है. कार सवार दो युवकों ने आशियान दीघा रोड से लड़की को अगवा कर लिया. इसके बाद राजीवनगर ले जाकर छह लोगों ने उसके साथ मुंह काला किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.  

बताया जाता है कि नशे में धुत्त 6 बदमाशों ने एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित लड़की आशियाना दीघा रोड की रहने वाली है. पीड़िता के माता-पिता सब्जी का व्यापार करते है.

पीड़िता को पड़ोस के ही 6 युवकों ने अगवा कर एक किराए के मकान में ले गए. जहां बारी-बारी से सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता की ओर से महिला थाना में मामला दर्ज कराया गया है. इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं 2 की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि पीड़िता की बड़ी बहन की शादी आशियाना दीघा रोड में रहने वाले एक युवक से हुई है.

पीड़िता भी कुछ दिनों से उसी के साथ रहती है. जबकि इनकी मां आसपास के घरों में चूल्हा-बर्तन का काम करती हैं. रविवार की दोपहर मां ने काम पर न जाकर बेटी को जाने के लिए कहा. लिहाजा दोपहर में लडकी घर से निकली.

पीड़िता ने बताया कि अभी वे कुछ दूर पहुंची ही थी कि कार सवार दो युवकों ने जबरदस्ती उसे गाडी में बैठा लिया और राजीवनगर कि ओर जाने लगे. इस दौरान पास की एक झाड़ी में गाड़ी रोक दी और अपने चार अन्य दोस्तों को फोनकर बुला लिया.

इसके बाद बारी-बारी से छह युवकों ने उसके साथ मुंह काला किया. वहीं, इस मामले में पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि 4 लोगों की गिरफ्तारी की गई है. पुलिस इस मामले में कार्रवाई में जुटी हुई है. राजीवनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि यह वारदात दो दिन पहले 31 मई को हुई थी, लेकिन शिकायत आज मंगलवार को की गई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारनीतीश कुमारपटनारेपबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास