लाइव न्यूज़ :

बिहार के गया में खाकी पर दाग, पुलिस इंस्पेक्टर चलवा रहा था देह व्यापार का धंधा, खुलासा, कार्रवाई में जुटे अधिकारी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 8, 2020 20:29 IST

पुलिस की जांच रिपोर्ट ने इसकी पुष्टि की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गया जिले में एक इंस्‍पेक्‍टर रैंक का थानेदार खुद ही देह व्‍यापार का रैकेट संचालित करा रहा था.

Open in App
ठळक मुद्देगया जिले में खाकी वर्दी को दागदार करते हुए एक पुलिस इंस्‍पेक्‍टर पर देह व्‍यापार संचालन में संलिप्‍तता होने का आरोप लगा है. मामले की गहन पड़ताल की गई तो डेल्‍हा थानाध्‍याक्ष अरुण कुमार की संलिप्‍तता समाने आ गई. मामले की जांच गया के सिटी एसपी राकेश कुमार को सौंपी गई थी, इसके बाद उन्होंने जांच शुरू की तो मामला परत-दर-परत खुलता गया.

पटनाः बिहार में पुलिस के द्वारा घूसखोरी और अपराधियों के साथ सांठ-गांठ की बातें अक्सर सामने आती रहती हैं, लेकिन कोई पुलिस का अधिकारी देह व्यापार का धंधा करवाये, ऐसी खबर शायद अभी तक सामने नही आई होगी.

लेकिन गया जिले में खाकी वर्दी को दागदार करते हुए एक पुलिस इंस्‍पेक्‍टर पर देह व्‍यापार संचालन में संलिप्‍तता होने का आरोप लगा है. पुलिस की जांच रिपोर्ट ने इसकी पुष्टि की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गया जिले में एक इंस्‍पेक्‍टर रैंक का थानेदार खुद ही देह व्‍यापार का रैकेट संचालित करा रहा था.

बीते 31 मई को गया के डेल्हा थाना क्षेत्र स्थित लोको कॉलोनी के क्वॉर्टर संख्या-420 बी में एक पुलिस अधिकारी दीपक कुमार की देखरेख में संचालित देह व्‍यपार के रैकेट को पकड़ा गया था. वहां मौके पर एक लड़की के पकडे़ जाने के बाद मामला उजागर हुआ था.

इसके बाद पुलिस छापेमारी कर कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए थे. पुलिस ने देह व्‍यापार संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इसके बाद मामले की गहन पड़ताल की गई तो डेल्‍हा थानाध्‍याक्ष अरुण कुमार की संलिप्‍तता समाने आ गई. बताया जाता है कि मामले की जांच गया के सिटी एसपी राकेश कुमार को सौंपी गई थी, इसके बाद उन्होंने जांच शुरू की तो मामला परत-दर-परत खुलता गया. इसके बाद सिटी एसपी राकेश कुमार ने अपनी रिपोर्ट गया के एसएसपी राजीव मिश्रा को समर्पित की है, जिसमें उन्‍होंने देह व्‍यापार के धंधे में डेल्हा थानाध्यक्ष की संलिप्तता बताई है.

एसएसपी ने इसकी पुष्टि की है. एसएसपी ने कहा कि आरोपित थानेदार अरुण कुमार इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी है, इसलिए उसके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिए मगध प्रमंडल के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राकेश राठी को अनुशंसा कर दी गई है. अब उनके स्तर से कार्रवाई होगी. वहीं आईजी राकेश राठी ने बताया कि गया एसएसपी की अनुशंसा प्राप्त हो गई है. अनुशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारनीतीश कुमारगयाबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास