लाइव न्यूज़ :

राजनीतिक दलों ने की नक्सलियों की फंडिंग!, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, विजय आर्य और उमेश ने पूछताछ में किया खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 18, 2022 15:10 IST

केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को इस बात की जानकारी मिली है कि बिहार में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने के साथ ही यहां गुपचुप तरीके से नक्सली गतिविधियों को बढ़ाने के लिए फंडिंग की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देशुरुआती जानकारी मिलने के बाद एजेंसी आज जांच में जुट गई है। सुरक्षा एजेंसियों की निगाहें उन राजनीतिक दलों की ओर टिक गई है।एनआईए ने पिछले दिनों विजय आर्य और उमेश को रोहतास में दर्ज एक मामले को लेकर गिरफ्तार किया था।

पटनाः बिहार में नक्सल समस्या को लेकर कान खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को यह खुफिया जानकारी मिली है कि राज्य में नक्सलियों को आर्थिक मदद पहुंचाई जा रही है। इस काम में कुछ राजनीतिक दल लगे हुए हैं।

इन राजनीतिक पार्टियों के जरिए नक्सलियों को फंडिंग की जा रही है और इसकी शुरुआती जानकारी मिलने के बाद एजेंसी आज जांच में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को इस बात की जानकारी मिली है कि बिहार में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने के साथ ही यहां गुपचुप तरीके से नक्सली गतिविधियों को बढ़ाने के लिए फंडिंग की जा रही है।

यह जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों की निगाहें उन राजनीतिक दलों की ओर टिक गई है। नक्सली गतिविधियों को जो बढ़ाने के लिए जिन लोगों के द्वारा गुपचुप तरीके से फंडिंग की जा रही है, उन पर इन एजेंसियों की नजर है। बता दें कि इस मामले में एनआईए ने पिछले दिनों विजय आर्य और उमेश को रोहतास में दर्ज एक मामले को लेकर गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार किए गए नक्सलियों ने एनआईए को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। प्रतिबंधित संगठन सीपीआई माओवादी की सेंट्रल कमेटी के सक्रिए सदस्य विजय आर्य और उसके सहयोगी उमेश के मुताबिक बिहार में नए सदस्यों की भर्ती के लिए मूवमेंट चलाया जा रहा है।

गया और रोहतास जिले में इसके लिए मोटी फंडिंग भी मुहैया कराई गई थी। इस फंडिंग का इस्तेमाल पर्चे छपवा ने और बाकी नक्सली एक्टिविटी के ऊपर किया गया। जानकारी के मुताबिक के एक बार फिर से लेवी सिस्टम को एक्टिव करने में कुछ लोग लगे हुए हैं। कुछ राजनीतिक पार्टियां जो बैकअप दे रही हैं, उन पर अब एजेंसियों की नजर है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनक्सलबिहारएनआईएसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास