लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर रोड एक्सिडेंट के मुख्य आरोपी मनोज बैठा ने किया आत्मसमर्पण, नौ बच्चों की हुई थी मौत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 28, 2018 07:57 IST

विपक्ष नेता तेजस्वी यादव का आरोप है कि दुर्घटना के वक्त मनोज बैठा ने शराब पी रखी थी।

Open in App

बिहार के मुजफ्फरपुर में सड़क दुर्घटना में नौ बच्चों की जान लेने के आरोपी पूर्व भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता मनोज बैठा ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। शनिवार (24 फ़रवरी) को हुई घटना में नौ बच्चों की मौत हो गई और 24 घायल हो गये थे। बिहार पुलिस को चार दिन बैठा की तलाश थी। मंगलवार (27 फ़रवरी) को सोशल मीडिया में मनोज बैठा की तस्वीर वायरल हो गई जिसमें दावा किया जा रहा था कि वो बिहार से भागकर नेपाल चला गया है। नीतीश कुमार सरकार बैठा को गिरफ्तार न करने पाने की वजह से विपक्ष के निशाने पर थी। बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दुर्घटना में बीजेपी नेता के शामिल होने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। 

मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया था कि घटना बच्चों को स्कूल की छुट्टी के बाद सड़क पार करवाने के दौरान हुई थी। स्कूल में छुट्टी के बाद बच्चों को सड़क पार कराया जा रहा था। घटना मीनापुर प्रखंड के धर्मपुर विद्यालय की बतायी जा रही है। घटना के बाद पुलिस एसपी ने बताया था कि बच्चे दौड़कर सड़क पार कर रहे थे, इस दौरान यह घटना हुई है। विपक्ष का आरोप है कि दुर्घटना के समय मनोज बैठा ही गाड़ी चला रहे थे और वो नशे में थे। नीतीश कुमार सरकार ने घायल बच्चों के इलाज के साथ ही सभी मृत बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

टॅग्स :बिहारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नितीश कुमारसुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई