बिहार: खगड़िया में घर पर गिरा पीपल का विशाल पेड़, हुई दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत, जानिए पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Published: April 30, 2022 05:12 PM2022-04-30T17:12:33+5:302022-04-30T17:20:56+5:30

बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के बलैठा गांव में भयंकर आंधी-पानी की वजह से एक घर पर विशाल पेड़ टूट कर गिर गया। जिसके कारण घर में सो रही दो मासूम बहनों की दबकर दर्दनाक मौत हो गई।

Bihar: Huge Peepal tree fell on the house in Khagaria, two real sisters died painfully | बिहार: खगड़िया में घर पर गिरा पीपल का विशाल पेड़, हुई दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत, जानिए पूरा मामला

सांकेतिक तस्वीर

Highlightsबिहार के कई जिलों में हुई तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की घटना ने जमकर तबाही मचाई हैखगड़िया जिले के बलैठा गांव में आंधी-पानी के कारण एक विशाल पेड़ टूट कर एक घर पर गिर गयाघर पर पेड़ गिरने के कारण उसमें सो रही दो मासूम बहनों की दबकर दर्दनाक मौत हो गई

पटना: बिहार के कई जिलों में शुक्रवार की देर रात हुई तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की घटना ने जमकर तबाही मचाई। जानकारी के मुताबिक खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के बलैठा गांव में भयंकर आंधी-पानी की वजह से एक घर पर विशाल पेड़ टूट कर गिर गया। जिसके कारण घर में सो रही दो मासूम बहनों की दबकर दर्दनाक मौत हो गई, वहीं इस घटना में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार पेड़ गिरने की घटना जब वक्त हुई, परिवार के सभी लोग घर में सो रहे थे। उसी दौरान आंधी-पानी के कारण अचानक पेड़ टूटकर घर पर ही गिर गया। जिसमें दोनों बहनें दब गई और उनकी मौते पर ही मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसमें एक बच्ची की हालत गंभीर है।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बेलदौर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियाों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। खगड़िया पुलिस के मुताबिक इस घटना में नकुल मुनि की 11 साल की बेटी लूसी कुमारी औऱ 9 साल की बेटी शिवानी कुमारी की मौत हुई है।

जबकि हादसे में नकुल की सबसे छोटी बेटी अनुष्का कुमारी बुरी तरह से घायल हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात तेज आंधी, बारिश और औलावृष्टि आया था जिसके कारण पीपल का सालों पुराना पेड़ फूस के बने घर पर गिर गया, जिसमें नकुल मुनि अपने पूरा परिवार के साथ सोये हुए थे।

अचानक पेड़ गिरने से जोरदार आवाज हुआ। अंधेरे के कारण किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था, लेकिन जैसे ही मृत बच्चियों की मां ने घर पर गिरा पेड़ देखकर चिल्लाना शुरू किया तो लोगों को जानकारी हुई। महिला की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों की भारी भीड़ उसके घर के सामने जमा हो गई।

बताया कि पीपल का वो पुराना पेड़ इतना विशाल था कि लोगों द्वारा उसे हटाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उसके बावजूद ग्रामीणों ने भारी मशक्कत करके उस पेड़ को घर से हटाया। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Web Title: Bihar: Huge Peepal tree fell on the house in Khagaria, two real sisters died painfully

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे