लाइव न्यूज़ :

Bihar hooch tragedy: बिहार में शराब बैन!, आखिर कैसे पी रहे लोग, मेदांता अस्पताल में भर्ती दो युवकों की गई जान, 2 की हालत गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: August 23, 2024 15:22 IST

Bihar hooch tragedy: तबीयत खराब सभी चार लोगों को पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के मेदांता अस्पताल में गुरुवार की देर रात भर्ती कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देशौर्य कुमार और सतीश कुमार की मौत हो गई।पोस्टमार्टम पीएमसीएच में कराया गया।दोस्त कमलेश और राजा की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

पटनाः बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बाद भी राज्य में शराब पीने से कई लोगों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में शराब पीने से स्थिति गंभीर होने पर राजधानी पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए गए चार युवकों में से दो युवकों मौत हो गई, जबकि एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। चारों युवक वैशाली के बिदुपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृत युवक के परिजन शराब पीला कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक के परिजनों की मानें तो शराब सेवन से तबीयत खराब होने पर उन लोगों ने बताया कि उन्हें आंखों से कम दिखाई दे रहा है।

आनन फानन में तबीयत खराब सभी चार लोगों को पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के मेदांता अस्पताल में गुरुवार की देर रात भर्ती कराया गया। जहां शौर्य कुमार नाम के युवक और सतीश कुमार की मौत इलाज के क्रम में हो गई। जिसका पोस्टमार्टम पीएमसीएच में कराया गया। वहीं परिजनों ने बताया कि दो दोस्त कमलेश और राजा की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

मृतक शौर्य कुमार उर्फ छोटू रिलायंस कंपनी में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। पिता प्राइवेट जॉब करते हैं। वहीं मृतक दो भाइयों में बड़ा था जिसपर परिवार का पूरा बोझ था। मिली जानकारी के अनुसार मृतक शौर्य अपने बहनोई कमलेश और अन्य दोस्तों के साथ शराब पार्टी की, जिसके बाद उन सभी की स्थिति नाजुक बन गई। सूचना पर पहुंची कंकड़बाग थाने की पुलिस मामले के पड़ताल में जुटी है।

परिजनों के अनुसार वैशाली जिले में अवैध शराब के माफिया जितेंद्र कुमार पिता नवल राय विगत कई वर्षों से स्थानीय पुलिस और उत्पाद विभाग के मिली भगत से अवैध शराब बेच रहा है। अवैध शराब माफिया जितेंद्र कुमार कई बार जेल भी मध निषेध उत्पाद विभाग के द्वारा कार्रवाई में पूर्व में जेल जा चुका है। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?