लाइव न्यूज़ :

ऑनर किलिंग: बिहार में लड़की की हत्या, पुलिस के सामने मां और पिता बना रहे हैं बहाने

By भाषा | Updated: January 11, 2019 06:19 IST

पुलिस के मुताबिक शव देखने से प्रतीत होता है हत्या 5—6 दिन पहले की गयी है । उन्होंने बताया कि लड़की के पिता, माता और उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ।

Open in App

बिहार के गया जिले में संदिग्ध ऑनर किलिंग के तहत 16 वर्ष की एक लड़की की हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्र ने गुरूवार को बताया कि बनियादगंज थाना क्षेत्र के पटवा टोली से गत 28 दिसंबर को एक लडकी लापता हो गयी थी जिसकी सूचना परिजनो ने पुलिस को दो तीन दिन बाद दी ।उन्होंने बताया कि लापता लडकी के परिजन प्राथमिकी दर्ज नहीं कराना चाहते थे, फिर भी इस मामले में 4 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही थी । उन्होंने बताया कि इसी दौरान 6 जनवरी को बुनियादगंज थाना क्षेत्र से लडकी का शव बरामद किया गया । उन्होंने बताया कि लडकी के परिवार के सदस्यों का कहना है लडकी के पिता ने उसके एक दोस्त के साथ उसे बाहर भेजा था ।राजीव ने बताया कि शव देखने से प्रतीत होता है हत्या 5—6 दिन पहले की गयी है । उन्होंने बताया कि लडकी के पिता, माता और उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ।यह पूछे जाने पर कि यह क्या आनर कीलिंग का मामला है, राजीव ने कहा कि प्रथम दृष्टया उस लडकी की हत्या परिवार के सदस्यों द्वारा किया जाना प्रतीत हो रहा है ।राजीव ने कहा कि हमलोग पूरी संजीदगी से मामले का अनुसंधान कर रहे है और इसके उद्भेदन के लिए अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दिया गया है ।उन्होंने कहा कि लडकी के परिवार के परिवार के सदस्यों द्वारा असहयोगात्मक रवैये के कारण हमें जांच में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन हमें विश्वास है कि इस मामले में जल्द ही कार्रवाई होगी।

टॅग्स :ऑनर किलिंगबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?