लाइव न्यूज़ :

बिहार: दबंगों ने युवती को घर से खींचकर निर्वस्‍त्र सड़क पर घुमाया, बचाने आई महिलाएं तो उनके भी कपड़े छीने

By एस पी सिन्हा | Updated: June 5, 2019 20:02 IST

ये घटना बिहार के गोपालगंज की है। घटना को लेकर युवती ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस उन्‍हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है.

Open in App

बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के कुआडी डीह गांव में में इंसानियत को शर्मसार करते हुए दबंगों ने एक युवती को घर से खींचकर सरेआम निर्वस्‍त्र कर सड़क पर घुमाया. इस दौरान सैकड़ों लोग तमाशबीन बने रहे, लेकिन कोई उसे बचाने सामने नही आया. हालांकि युवती की चीखें सुनकर जब गांव की कुछ महिलाएं उसे बचाने आईं तो दबंग उसके कपड़े लेकर भाग गए. घटना को लेकर युवती ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस उन्‍हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार उस युवती के परिवार से दबंगों का पुराना विवाद चल रहा था, ऐसे में उसे घर छोड़ने पर मजबूर करने के लिए निवस्त्र कर घुमाया गया. आरोपितों ने युवती की पिटाई की और बाद में निर्वस्त्र कर घुमाया. बाद में पड़ोस की महिलाओं ने उसे कपड़े देकर उसकी लाज बचाई. बताया जाता है कि पीडित युवती अपने घर अकेली थी. इसी दौरान उसी गांव के प्रकाश सहनी, ओमप्रकाश सहनी और राजन सहनी वहां पहुंचे और उसे घर छोड़कर जाने की बात कहने लगे. जब उसने इस बात का विरोध किया, तो उक्त लोग जबरन युवती के कपड़े उतारवाने लगे. विरोध करने पर मारपीट कर तीनों ने जबरन युवती के कपड़े उतार दिये और उसे घर से निकाल कर निर्वस्त्र घुमाने लगे. 

हालांकि घटना के दौरान वहां सैकडों लोगों की भीड़ जुट गई थी, लेकिन उसे बचाने कोई आगे नहीं आया. इस बीच निर्वस्‍त्र युवती खुद की रक्षा की गुहार लगाती रही. उसकी यह हालत गांव की कुछ महिलाओं से नहीं देखी गई. वे जब उस बचाने के लिए आगे आई, तब दबंगों से उनकी कहासुनी हो गई. इसके बाद वे निर्वस्‍त्र युवती के कपड़े लेकर भाग गए, तब जाकर गांव की महिलाओं ने उसे वस्त्र पहनाकर घर पहुंचाया. इस घटना को लेकर पीड़िता के आवेदन पर प्रकाश सहनी, ओमप्रकाश सहनी तथा राजन सहनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि फरार आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं, हथुआ के एसडीपीओ एके चौधरी ने बताया कि घटना की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास