बिहार की लड़की को फेसबुक पर यूपी के लड़के से हुआ प्यार, शादी का झांसा देकर किया यौनशोषण, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Published: July 18, 2020 09:04 PM2020-07-18T21:04:26+5:302020-07-18T21:04:26+5:30

बिहार की रहने वाली लड़की को फेसबुक पर उत्तर प्रदेश के लड़के प्यार हुआ, लेकिन लड़के ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Bihar girl's love for UP boy on Facebook, sexual abuse by pretending to marry | बिहार की लड़की को फेसबुक पर यूपी के लड़के से हुआ प्यार, शादी का झांसा देकर किया यौनशोषण, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फेसबुक पर प्यार के बाद शादी का झांसा देकर यौनशोषण का मामला सामने आया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsफेसबुक पर युवती से दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

पटना।फेसबुक पर युवती से दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि 30 जून को एक युवती ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। फेसबुक पर लड़की से दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया तथा इसका वीडियो बना ब्‍लैकमेल करने लगा। इतना ही नहीं, उसने लड़की का फेसबुक अकांउट भी हैक कर लिया।

बताया जाता है कि लड़की ने जब शादी का दबाव बनाया तो वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा, लेकिन उसने हिम्‍मत से काम लिया। उसने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई। युवती ने पुलिस से कहा कि व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है।

पुलिस ने युवक को यूपी से किया गिरफ्तार

मामला पटना से सटे खगौल थाने में दर्ज कराया गया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू की और शुक्रवार को आरोपित युवक को यूपी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

4 पहले फेसबुक पर हुई थी दोनों की मुलाकात

युवती ने बताया कि 4 वर्ष पहले लुधियाना में रहकर काम करने वाले यूपी के निवासी अखिलेश कुमार से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। देखते ही देखते दोस्ती प्यार में बदल गई। चैटिंग के बाद दोनों मोबाइल पर घंटों बात करने लगे। युवती से शादी करने की बात कहकर अखिलेश दिसंबर 2019 में लुधियाना से पटना आया। युवती को एक होटल में बुलाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया साथ ही चुपके से मोबाइल से वीडियो और फोटो भी बना लिया।

फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

लड़की ने जब शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो वह वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। घटना से परेशान पटना के खगैली की निवासी लड़की ने बीते 30 जून को यूपी के रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने सहित अन्‍य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज करा दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Web Title: Bihar girl's love for UP boy on Facebook, sexual abuse by pretending to marry

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे