लाइव न्यूज़ :

अवैध संबंध बनाने से इनकार करने पर मामा ने सगी भांजी को दिया जिंदगी भर का दर्द!

By एस पी सिन्हा | Updated: July 7, 2018 16:02 IST

अवैध संबंध बनाने में विफल होने पर अपने सगे मामा ने अपनी भांजी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया

Open in App

पटना,7 जुलाई: बिहार के मोतिहारी, पूर्वी चंपारण जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां अवैध संबंध बनाने में विफल होने पर अपने सगे मामा ने अपनी भांजी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया और नाबालिग को जिन्दगी भर के लिए जख्म दे दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के रानी छपरा गांव में रिश्ते को शर्मसार करते हुए एक कलयुगी मामा ने भांजी पर तेजाब से हमला किया है।

परिजनों के मुताबिक रात में सोने के दौरान उसपर तेजाब फेंका गया। जिससे लडकी के चेहरे का आधा से अधिक हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया है। परिजनों के मुताबिक युवती से मामा अवैध संबंध बनाना चाहता था जिसमें वह विफल रहने पर आरोपी ने लडकी पर तेजाब से हमला किया है। जख्मी छात्रा के अनुसार रिश्ते में लगने वाला मामा रितेश हमेशा स्कूल आते-जाते उसे तंग करता था, फब्तियां भी कसता था।

इसके अलावा कई बार बुरी नीयत से उसे रोकने का भी प्रयास किया था। वह डर की वजह से अपने परिजनों को इस बारे में कुछ नहीं बताया। बीती रात गर्मी की वजह से वो दरवाजा खुला छोडकर अपनी बहनों और दादी के साथ सोई हुई थी तभी रितेश अपने दो अन्य साथियों के साथ आ धमका और तेजाब फेंककर भाग गया। इस मामले में अस्पताल स्थित पुलिस कैम्प में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। हालांकि अबतक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। मोतिहारी सदर अस्पताल में इलाजरत युवती खतरे से बाहर है। लेकिन तेजाब से उसका चेहरा बुरी तरह से जल गया है, जिससे युवती को परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ेंः- बिहारः 9वीं की छात्रा से स्कूल में रेप में प्रिंस‌िपल-टीचर-छात्र सहित 19 पर FIR दर्ज, 6 गिरफ्तार

सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि बच्ची के इलाज में चिकित्सक मुस्तैद हैं। वहीं, परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में बेहतर इलाज नहीं हो पा रहा है। पीडिता के परिजनों ने इस मामले में पुलिस अधिकारियों से आरोपियों को सख्त सजा दिलवाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में एसपी, मोतिहारी, उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीडिता के परिजनों के बयान के आधार पर मामला सर्ज कर लिया गया है और दोषी की गिरफतारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बिहारयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?