लाइव न्यूज़ :

बिहार: पूर्व प्रेमी ने मायके लौटी पूर्व प्रेमिका को मारा चाकू

By एस पी सिन्हा | Updated: July 6, 2018 21:08 IST

टुनटुन कुमार को एक पुत्र भी है जो काफी छोटा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रेमिका पूजा देवी का टुनटुन कुमार के साथ पहले प्रेम प्रंसग का मामला था.

Open in App

पटना,6 जुलाई। बिहार के सीवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में गुरुवार की देर शाम घटी एक घटना में मां के साथ शौच करने गई विवाहिता को गांव के ही उसके पूर्व के प्रेमी ने चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. कहा जा रहा है कि प्रेमिका जब अपने पति के साथ मायके आई तो प्रेमी को पता चला और वह मिलने की कोशिश करने लगा. लेकिन जब सफल नहीं हो पाया तो उसने मौका देखकर इस वारदात को अंजाम दे दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसर प्रेमिका पूजा अपने पति के साथ 20 दिन पहले अपने मायके आंदर शांति नगर आई थी. प्रेमी को जब पता चला कि प्रेमिका घर आई है तो वह उससे मिलने को बेताब हो गया और जब वह इसमें सफल नहीं हो सका तो उसने प्रेमिका को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

पुत्री को बचाने आई उसकी मां को भी उसने चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. मां-बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण जब तक पहुंचते युवक फरार हो गया. ग्रामीणों ने दोनों को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

पूजा देवी (22) की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घायल पूजा कुमारी ने अपने फर्द बयान में पुलिस को बताया है कि मेरे ही गांव का टुनटुन कुमार पहले से घात लगाकर बैठा हुआ था. जब मां के साथ बाहर निकली थी तभी मेरे साथ मारपीट करने लगा. जब मैं हल्ला की तो मुझे जान से मारने की नीयत से मेरे पेट में चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

जब मेरी मां मुझे बचाने आई तो उसे भी चाकू गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और ग्रामीणों के आने के पहले वह फरार हो गया. आज सुबह आंदर पुलिस हमलावर टुनटुन की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. 

बताया जाता है कि टुनटुन कुमार को एक पुत्र भी है जो काफी छोटा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रेमिका पूजा देवी का टुनटुन कुमार के साथ पहले प्रेम प्रंसग का मामला था. जब दोनों की शादी हो गई उसके बाद प्रेमिका प्रेमी को भुलाकर अपने पति के साथ अपना सुखमय जीवन यापन कर रही थी. लेकिन प्रेमी आज भी उससे प्यार करता था. उससे कई बार मिलना चाहा लेकिन उसकी प्रेमिका उससे मिलने से इन्कार कर देती थी.

जब वह मायके आई तो टुनटुन मौका पाकर उससे मिलने के लिए बेचैन हो गया और इसमें सफल नहीं होने पर घटना का अंजाम दिया. पूजा की शादी तियांय गांव निवासी अजीत कुमार मांझी से हुई थी.

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये