Bihar Crime News: मधेपुरा में नशा खिलाकर 16 वर्षीय नाबालिग के साथ 4 लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मंदिर से लौटने के दौरान पीड़िता के साथ...

By एस पी सिन्हा | Published: October 21, 2023 05:17 PM2023-10-21T17:17:38+5:302023-10-21T17:18:31+5:30

Bihar Crime News: पुराने प्रेमी और उसके दोस्तों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्श पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

Bihar Crime News 4 boys gang-rape 16-year-old minor after intoxicating her Madhepura while return from temple victim police | Bihar Crime News: मधेपुरा में नशा खिलाकर 16 वर्षीय नाबालिग के साथ 4 लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मंदिर से लौटने के दौरान पीड़िता के साथ...

सांकेतिक फोटो

Highlights पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। 11 अक्टूबर को पीड़ित 16 वर्षीय लड़की मंदिर गई थी। मंदिर से लौटने के दौरान लड़की के पुराने प्रेमी ने उसे घर पहुंचाने की बात कही।

Bihar Crime News: बिहार में मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में नशा खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आई है। यहां एक नाबालिग लड़की के उसके पुराने प्रेमी और उसके दोस्तों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्श पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

 

पीड़ित लड़की की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 अक्टूबर को पीड़ित 16 वर्षीय लड़की मंदिर गई थी। मंदिर से लौटने के दौरान लड़की के पुराने प्रेमी ने उसे घर पहुंचाने की बात कही।

आरोपी पुष्पराज के झांसे में आकर लड़की उसकी बाइक पर बैठ गई। घर पहुंचने से पहले पुष्पराज ने लड़की को कोल्ड ड्रिंक ऑफर किया। पहले तो लड़की ने इनकार किया, लेकिन पुष्पराज की जिद के आगे उसकी एक नहीं चली और लड़की ने कोल्ड ड्रिंक पी ली। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद लड़की बेहोश हो गई।

लड़की के बेहोश होने के बाद आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके तीन दोस्त पहले से मौजूद थे। चारों ने लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। होश आने के बाद लड़की घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी।

जिसके बाद परिजनों ने थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपी लड़की के भाई को हत्या की धमकी दे रहा है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपियों राजा और श्रवण को गिरफ्तार कर लिया है।

जबकि मुख्य आरोपी पुष्पराज और उसका एक अन्य साथी ज्योतिष फरार है। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उधर, मुख्य आरोपी द्वारा केस उठाने के लिए लगातार दी जा रही धमकी से पीड़िता और उसके परिजनों में दहशत का माहौल है।

Web Title: Bihar Crime News 4 boys gang-rape 16-year-old minor after intoxicating her Madhepura while return from temple victim police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे