लाइव न्यूज़ :

बिहार: ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने किया भंडाफोड़

By एस पी सिन्हा | Updated: September 3, 2018 19:39 IST

छापेमारी के दौरान ऑर्केस्टा संचालकों के चंगुल से 17 नाबालिगों को मुक्त कराया गया। ये युवतियां बंगाल, उडीसा और महाराष्ट्र के अलावा नेपाल की रहने वाली हैं, जिन्हें एजेंटों के माध्यम से बहला-फुसलाकर लाया गया था।

Open in App

पटना, 3 सितंबर: बिहार के पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) जिले में पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे को पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया है। 

इसमें ऑर्केस्ट्रा संचालकों के यहां छापेमारी कर 17 लड़कियों-महिलाओं को छुड़ाया है। साथ ही 13 कारोबारियों की गिरफ्तारी हुई। जिसमें महाराष्ट्र की भी लड़कियां शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोतिहारी में बंगाल, उडीसा, महाराष्ट्र और नेपाल की युवतियों को बहला-फुसलाकर लाने और ऑर्केस्ट्रा के बहाने उनसे देह-व्यापार करवाए जाने की घटना आम है। मुंबई की क्लिक और जस्टिस बेंचर इन्टरनेशनल नामक संस्था की ने एक बडे रैकेट की सूचना पुलिस मुख्यालय को दी।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मोतिहारी सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ तुरकौलिया थाना क्षेत्र के बेलवा राय, महनवा और बेलघट्टी गांवों में छापामारी की गई। 

रेस्क्यू ऑपरेशन में साथ में संस्था के सदस्य भी थे। छापेमारी के दौरान ऑर्केस्टा संचालकों के चंगुल से 17 नाबालिगों को मुक्त कराया गया। ये युवतियां बंगाल, उडीसा और महाराष्ट्र के अलावा नेपाल की रहने वाली हैं, जिन्हें एजेंटों के माध्यम से बहला-फुसलाकर लाया गया था।

ऑर्केस्ट्रा के साथ-साथ उन्हें जबरन देह व्यापार में लिप्त कर दिया गया। साथ में 13 कारोबारियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अभी गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है। 

साथ ही ऑर्केस्ट्रा संचालकों को भी हिरासत में लिया गया है। बताया जाता है कि आरक्षी अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। डीजीपी बिहार के निर्देशानुसार आर्केस्ट्रा बंद करने का आदेश दे दिया गया है।

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास