लाइव न्यूज़ :

चचेरे भाई ने रिश्ते को किया कलंकित, खेत में बहन के साथ दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: March 13, 2021 21:08 IST

बिहार के बेगूसराय में रेप की ये घटना सामने आई है. पीड़िता के साथ मारपीट भी की गई. पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

Open in App
ठळक मुद्देबेगूसराय जिले में बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया गांव में चचेरी बहन के साथ रेप के मामले में भाई गिरफ्तारजख्मी हालत में पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैपीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

पटना: बिहार के बेगूसराय जिले में बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया गांव में रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जिसमें भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करते हुए एक चचेरे भाई ने अपनी बहन के साथ दरिंदगी की है. 

इतना ही नहीं विरोध करने पर उसने पीड़िता की खूब पिटाई भी की. जख्मी हालत में पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने अपने चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीड़िता ने बताया कि उसका चचेरा भाई उसके जबर्दस्ती मक्के के खेत में घसीटते हुए ले गया और वहां उसके साथ हैवानियत की. 

पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर उसका मुंह बंद कर दिया गया. इस घटना के बाद परिजनों में काफी दहशत का माहौल बना हुआ था. बताया जाता है कि बड़ी बलिया गांव में शुक्रवार की शाम 17 वर्षीय छात्रा जब अपने घर के पास खेत में जा रही थी तभी उसके रिश्ते के चचेरे भाई ने उसे जबरन खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया. 

इस दौरान आरोपी ने उसके सिर पर हसुआ से वार कर घायल कर दिया. पीड़िता के बयान के आधार पर बलिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. 

फिलहाल पुलिस ने पीड़िता और आरोपी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है. इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी निशीत प्रिया ने बताया कि दुष्कर्म की घटना की प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले का अनुसंधान किया जा रहा है. आरोपी पुलिस कस्टडी में है और पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

टॅग्स :रेपक्राइम न्यूज हिंदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?