लाइव न्यूज़ :

बेगूसराय में बिस्किट लेने घर से निकली नाबालिग छात्रा का शव बरामद, दरिंदगी के बाद हत्या की आशंका, 5 दिन बाद शव बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: February 18, 2021 15:50 IST

बिहार के बेगूसराय जिले में 11 वर्षीय बच्ची के हैवानियत हुई है। 5 दिन बाद सिउरी पुल स्थित कोरिया बूढ़ी गंडक नदी से शव बरामद किया गया। 

Open in App
ठळक मुद्देपरिजनों ने खोजबीन के बाद 14 फरवरी को वीरपुर थाने में अपरहण की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।मीनाक्षी कुमारी पनापुर मध्य विद्यालय की छात्रा थी। मृतक छात्रा एक भाई और दो बहन थे।परिजनों ने आरोप लगाया कि छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को नदी में फेंक देने का आरोप लगाया है।

पटनाः बिहार के बेगूसराय जिले में एक बार फिर नाबालिग के साथ दरिंदगी कर उसकी हत्या कर देने का मामला सामने आया है। घटना तब की बताई जा रही है, जब घर से बिस्किट लेने के लिए छात्रा की पांचवे दिन सिउरी पुल स्थित कोरिया बूढ़ी गंडक नदी में शव मिला।

परिजनों ने बताया कि अपराधियों ने बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया उसके बाद उसकी हत्या कर शव को बूढ़ी गंडक नदी में फेंक दिया। आज सुबह-सुबह बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के भवानंदपुर वार्ड-7 निवासी कुंदन कुमार की बेटी छठी क्लास में पढ़ने वाली लगभग 11 वर्षीय मीनाक्षी कुमारी 13 फरवरी की शाम बिस्किट खरीदने घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन के बाद 14 फरवरी को वीरपुर थाने में अपरहण की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

मीनाक्षी कुमारी पनापुर मध्य विद्यालय की छात्रा थी। मृतक छात्रा एक भाई और दो बहन थे। परिजनों का कहना है कि कुछ वर्षों पहले मृतिका छात्रा की चाचा को सोए अवस्था में हत्या कर लाश को कुएं में फेंक दिया था। बताया जा रहा है कि आज सिउरी पुल स्थित कोरिया घाट के समीप बूढ़ी गंडक नदी में लोगों ने एक लाश तैरती देखी।

इसकी सूचना पर परिजन वहां पहुंचे तो शव की शिनाख्त लापता छात्रा के रूप में की गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को नदी में फेंक देने का आरोप लगाया है। वहीं, बीरपुर थाना के पुलिस अधिकारी का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा, फिलहाल सारे बिंदुओं पर पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है।

टॅग्स :हत्यारेपबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये