लाइव न्यूज़ :

बिहार: पुलिस और अनंत सिंह के बीच जारी लुकाछिपी का खेल, बाहुबली विधायक के खिलाफ खुला डोजियर

By एस पी सिन्हा | Updated: August 20, 2019 20:46 IST

अनंत सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस की लगभग एक दर्जन टीमें अनंत की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग लोकेशन पर रेड कर रही है. लेकिन उनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है.

Open in App

बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक चुनौती बन गई है. अनंत सिंह के साथ-साथ उनके समर्थक भी पटना पुलिस के निशाने पर है. पुलिस अपनी कार्रवाई में एक के बाद एक कर के अनंत के समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. अनंत की गिरफ्तारी का दबाव किस कदर है इसकी बानगी देखने को बखूबी मिल रही है.

फरारी के दौरान अनंत सिंह ने एक के बाद एक कर के दो वीडियो रिलीज होते ही पुलिस की सरगर्मी और बढ़ गई है. अनंत की तलाश के लिए पटना पुलिस की 10 अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं. जानकारी के मुताबिक, फरार विधायक अनंत सिंह के खिलाफ जल्द ही लुक आउट नोटिस जारी हो जाएगा. इस बाबत गृह मंत्रालय को नोटिस भेजा गया है.

पटना पुलिस का प्रस्ताव आने के बाद सीआईडी ने सोमवार की देर शाम गृह मंत्रालय को लुक आउट नोटिस जारी करने के लिए अनुरोध पत्र भेज दिया है. ऐसा माना जा रहा है जल्द ही अनंत सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हो जाएगा. लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद अनंत सिंह को लेकर तमाम हवाई अड्डों को अलर्ट कर दिया जाएगा. इससे पहले इसी केस में अनंत सिंह, लल्लू मुखिया और भूषण के खिलाफ बाढ थाने में डोजियर खुला है. इस डोजियर में अनंत सिंह, लल्‍लू मुखिया और भूषण की रोज़ की गतिविधियों को लिखा जाएगा. 

बताया जाता है कि अनंत सिंह के खिलाफ बिहार और झारखंड में चार दर्जन से भी अधिक केस दर्ज हैं. कई मामलों में अनंत सिंह जमानत पर हैं. अनंत सिंह के आपराधिक इतिहास में यह पहला मौका है, जब बाहुबली विधायक के खिलाफ डोजियर खोला गया है. कहा जा रहा है कि डोजियर से अनंत सिंह की जमानत तक रद्द हो सकती है. डोजियर के बाद अनंत सिंह पर सीसीए लगाने का भी है विकल्प है. अनंत सिंह के खिलाफ ये डोजियर सोमवार की रात खुला है. यहां बता दें कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस की लगभग एक दर्जन टीमें अनंत की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग लोकेशन पर रेड कर रही है. लेकिन उनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. पुलिस की ये टीमें अनंत सिंह की टोह में हाईवे से लेकर बाईपास तक पर निगाहें रख रही है. लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं.

अनंत की गिरफ्तारी के लिए उनके रिश्तेदारों और समर्थकों को घर पर भी दबिश दी जा रही है. सोमवार की रात पुलिस की कई टीमें अनंत की तलाश में खाक छानती रही. अनन्त सिंह की गिरफ्तारी के लिये पटना में कोतवाली थाना के बन्दर बागीचा में छापेमारी की गई. बाढ पुलिस के साथ विशेष टीम ने ये छापेमारी की लेकिन विधायक का कोई सुराग नहीं मिल सका. छापेमारी के लिए पुलिस की टीम रात के करीब एक बजे पहुंची थी. पुलिस की छापेमारी से अनन्त समर्थको में हड़कंप मच गया.हालांकि, पटना पुलिस की इस कार्रवाई को पूरी तरह से गोपनीय रखा जा रहा है और इसकी जानकारी स्थानीय थाने तक को नहीं दी जा रही है. दरअसल अनंत सिंह की फरारी को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया है. छापेमारी के लिए पुलिस की टीम सादे लिबास में जा रही है. उल्लेखनीय है कि लदमा स्थित पुश्तैनी मकान से एके-47 रायफल और हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद से अनंत सिंह लगातार फरार चल रहे हैं. पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए शनिवार की रात से ही छापेमारी जारी रखा है. पुलिस ने अनंत सिंह के करीबी माने जाने वाले लल्लू मुखिया के यहां भी दबिश दी थी. लल्लू मुखिया को अनंत सिंक का सबसे खास सहयोगी माना जाता है. अनंत सिंह की पत्नी के चुनाव में जीत के लिए भी लल्लू मुखिया ने काफी मदद की थी. उसके खिलाफ पटना के कई थानों में केस है और कई संगीन आरोप हैं. पंडारक थाने से जुड़े मामले में लल्लू मुखिया अभी तक फरार है. उसके खिलाफ एनटीपीसी थाने में भी मामला दर्ज है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी को लेकर इश्तेहार भी लगाया है.

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीअनंत सिंहपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी