लाइव न्यूज़ :

बिहार: बैंक से दिनदहाड़े 10 लाख रुपये की लूट, पुलिस बनी रही तमाशबीन

By एस पी सिन्हा | Updated: January 1, 2020 05:42 IST

बिहार में बेखौफ अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ जाता रहा, इसी का परिणाम है कि राजधानी पटना के भीड़-भाड़ वाले ईलाके स्टेशन गोलंबर के पास यूनाइटेड बैंक की शाखा में दिनदहाड़े डकैत घुस गए और करीब दस लाख रुपये लूट कर फरार हो गये.

Open in App

बिहार में बेखौफ अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ जाता रहा, इसी का परिणाम है कि राजधानी पटना के भीड़-भाड़ वाले ईलाके स्टेशन गोलंबर के पास यूनाइटेड बैंक की शाखा में दिनदहाड़े डकैत घुस गए और करीब दस लाख रुपये लूट कर फरार हो गये. सबसे मजेदार बात तो यह भी है कि अंदर डकैत लूट मचा रहे थे और बैंक के बाहर भीड में खडी पटना की पुलिस तमाशा देख रही थी. जबतक पुलिस कुछ कर पाती, डकैत लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस के सामने से फरार हो गए और पुलिस पहचान भी नहीं कर सकी. 

बताया जाता है कि करीब साढे तीन बजे दिन में बैंक की शाखा के अंदर कुछ हथियारबंद डकैत घुस गये और कैश काउंटर से हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने में सफल हो गये. इस दौरान बैंक के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. बैंक के बाहर लोगों की काफी भीड़ लगी रही. भीड़ में शामिल पुलिस जबतक कुछ कर पाती इससे पहले लूट की घटना को अंजाम देकर डकैत फरार होने में सफल हो गये.

बैंक के कैश काउंटर से डकैतों ने दस लाख रुपये ले भागे हैं. हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना के बाद एक्शन में आई पुलिस ने बैंक के बाहर घेराबंदी कर दी और वज्र वाहन को भी बुलाया. लेकिन तबतक देर हो चुकी थी.

लोगों ने बताया कि सबसे पहले बैंक में एक डकैत दाखिल हुआ था. तब बैंक में ग्राहक भी मौजूद थे. उसने नकली पिस्टल दिखाया और बोला कि मेरे बाकी साथी भी बैंक के बाहर है. तब तक पुलिस को किसी ने सूचना दे दी. जब तक पुलिस पहुंचती डकैत नकद लेकर पुलिस की नजरों के सामने से फरार हो गए. सबसे रोचक बात तो यह भी है कि जिसवक्त अपराधी इस घटना को अंजाम दे रहे थे, ठीक उसी वक्त बिहार में अपराध और शराबबंदी पर रोकथाम में आम लोगों की मदद की गुहार लगाते हुए बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय उस वक्त सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के साईट पर पर लोगों को संदेश दे रहे थे. 

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?