भोपालः वरिष्ठ लिपिक हीरो केसवानी के आवास पर छापा, 50000 सैलरी, 85 लाख रुपए नकद, चल और अचल संपत्ति के दस्तावेज बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 3, 2022 08:59 PM2022-08-03T20:59:56+5:302022-08-03T21:01:09+5:30

भोपाल ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक राजेश मिश्रा ने बताया, ‘‘आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर वरिष्ठ लिपिक हीरो केसवानी के आवास पर छापा मारा गया है। छापे में अब तक करीब 85 लाख रुपए नकद, चल व अचल संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए गए हैं।’’

Bhopal Raid senior clerk Hero Keswani, 50000 salary, Rs 85 lakh cash, movable and immovable property documents recovered | भोपालः वरिष्ठ लिपिक हीरो केसवानी के आवास पर छापा, 50000 सैलरी, 85 लाख रुपए नकद, चल और अचल संपत्ति के दस्तावेज बरामद

अधिकारियों ने कहा अभी भी घर पर कार्रवाई चल रही है।

Highlightsछापे की कार्रवाई फिलहाल जारी है।छापे के कार्रवाई का विरोध करते हुए दल के सदस्यों के साथ हाथापाई की।क्लर्क ने 4000 से शुरुआत की थी और आज उसकी सैलरी 50000 है।

भोपालः मध्य प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बुधवार सुबह यहां उपनगर बैरागढ़ में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ लिपिक के निवास पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापा मारा। छापे की कार्रवाई से बचने के लिए लिपिक ने घर में रखा फिनाइल पी लिया जिसके बाद उसे तुरंत हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

 

भोपाल ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक राजेश मिश्रा ने बताया, ‘‘आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर वरिष्ठ लिपिक हीरो केसवानी के आवास पर छापा मारा गया है। छापे में अब तक करीब 85 लाख रुपए नकद, चल व अचल संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए गए हैं।’’

उन्होंने कहा कि छापे की कार्रवाई फिलहाल जारी है इसलिए कुल कितनी संपत्ति का खुलासा हुआ है। इसका मूल्यांकन कार्रवाई समाप्त होने के बाद किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि सुबह केसवानी ने छापे के कार्रवाई का विरोध करते हुए दल के सदस्यों के साथ हाथापाई की।

बाद में घर में रखा फिनाइल जैसा द्रव पी लिया, जिसके बाद उल्टी होने पर उसे शासकीय हमीदिया अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। क्लर्क ने 4000 से शुरुआत की थी और आज उसकी सैलरी 50000 है। अधिकारियों ने कहा अभी भी घर पर कार्रवाई चल रही है।

Web Title: Bhopal Raid senior clerk Hero Keswani, 50000 salary, Rs 85 lakh cash, movable and immovable property documents recovered

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे