लाइव न्यूज़ :

भदोहीः 14 साल की किशोरी का अपहरण कर पांच महीने तक सामूहिक बलात्कार, बहला फुसला कर मुंबई ले गया, 23 वर्षीय आरोपी अरेस्ट, दो फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2022 14:01 IST

ज्ञानपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) भुवनेश्वर कुमार पांडेय ने बताया कि मामला गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां 25 फरवरी को इसी गांव का 45 वर्षीय व्यक्ति 14 साल की किशोरी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था।

Open in App
ठळक मुद्देव्यक्ति के अलावा 23 वर्षीय युवक और एक अन्य व्यक्ति ने उससे पांच महीने तक सामूहिक दुष्कर्म किया।आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद लड़की 27 जून को यहां पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भदोहीः भदोही जिले में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। मामले में रविवार को पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

 

ज्ञानपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) भुवनेश्वर कुमार पांडेय ने बताया कि मामला गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां 25 फरवरी को इसी गांव का 45 वर्षीय व्यक्ति 14 साल की किशोरी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था। किशोरी को जबरन मुंबई ले जाया गया, जहां गांव के एक व्यक्ति के अलावा 23 वर्षीय युवक और एक अन्य व्यक्ति ने उससे पांच महीने तक सामूहिक दुष्कर्म किया।

पांडेय ने बताया कि आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद लड़की 27 जून को यहां पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। लड़की के पिता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण, मारपीट और धमकी के आरोप में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं तथा यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के बाद उसके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया। सीओ ने बताया कि रविवार को 23 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमुंबईयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास