कार में नग्न था शख्स, लगातार बुलाता रहा और उसकी ओर कार बढ़ाता रहा?, महिला स्वास्थ्यकर्मी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2026 22:21 IST2026-01-27T22:20:41+5:302026-01-27T22:21:30+5:30

बेंगलुरुः महिला काम से घर लौट रही थी तभी कार में सवार ‘‘पूरी तरह नग्न’’ व्यक्ति उसे लगातार बुलाता रहा और उसकी ओर कार बढ़ाता रहा।

Bengaluru Man naked car kept calling her driving towards Female health worker alleges sexual harassment | कार में नग्न था शख्स, लगातार बुलाता रहा और उसकी ओर कार बढ़ाता रहा?, महिला स्वास्थ्यकर्मी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया

सांकेतिक फोटो

Highlightsमहिला ने अपने ‘इंस्टाग्राम हैंडल’ पर एक वीडियो में आपबीती साझा की।गश्ती सिपाही को दिए जाने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया।मामला दर्ज किया गया है और संदिग्ध को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। 

बेंगलुरुःबेंगलुरु में एक महिला स्वास्थ्यकर्मी ने कार सवार ‘‘पूरी तरह नग्न’’ एक व्यक्ति पर उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया जिसके बाद पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 24 जनवरी को हुई यह घटना तब सामने आई जब महिला ने अपने ‘इंस्टाग्राम हैंडल’ पर एक वीडियो में आपबीती साझा की।

उसने बताया कि महिला काम से घर लौट रही थी तभी कार में सवार ‘‘पूरी तरह नग्न’’ व्यक्ति उसे लगातार बुलाता रहा और उसकी ओर कार बढ़ाता रहा। महिला का आरोप है कि किसी ने उसकी मदद नहीं की। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी हेब्बागोडी पुलिस थाने से जुड़े एक गश्ती सिपाही को दिए जाने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया।

इसके बाद महिला की पहचान की गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला त्रिपुरा की रहने वाली है और यहां एक निजी अस्पताल में काम करती है। उन्होंने बताया कि महिला से संपर्क किया गया और विस्तृत बयान देने को कहा गया। पुलिस ने कहा कि हेब्बागोडी पुलिस थाना क्षेत्र में धारा 75 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है और संदिग्ध को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। 

Web Title: Bengaluru Man naked car kept calling her driving towards Female health worker alleges sexual harassment

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे