लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु: स्कूल परिसर के भीतर डिस्लेक्सिया से ग्रस्त 10 साल की बच्ची के साथ बलात्कार, आरोप में प्रधानाध्यापक अरेस्ट, 65 वर्षीय आरोपी स्कूल का मालिक भी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2023 19:08 IST

पुलिस ने बताया कि प्रधानाध्यापक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। उसने बताया कि घर आकर बच्ची ने पूरी बात अपनी मां को बताई, जिसे सुनकर वह बच्ची को मेडिकल जांच के लिए पास के अस्पताल में ले गई।

Open in App
ठळक मुद्देवर्थुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार पूर्वाह्न करीब साढ़े दस बजे स्कूल परिसर के एक खाली कक्ष में यह घटना हुई।बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।टीम ने स्कूल के प्रधानाध्यापक को पकड़ लिया और बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

बेंगलुरुः बेंगलुरु पुलिस ने स्कूल परिसर के भीतर डिस्लेक्सिया से ग्रस्त 10 साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 65 वर्षीय आरोपी स्कूल का मालिक भी है। वर्थुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार पूर्वाह्न करीब साढ़े दस बजे स्कूल परिसर के एक खाली कक्ष में यह घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि प्रधानाध्यापक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। उसने बताया कि घर आकर बच्ची ने पूरी बात अपनी मां को बताई, जिसे सुनकर वह बच्ची को मेडिकल जांच के लिए पास के अस्पताल में ले गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, बच्ची की मां से मिली तहरीर के आधार पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

अधिकारी बताया, ‘‘हमारी टीम ने स्कूल के प्रधानाध्यापक को पकड़ लिया और बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।’’ उन्होंने बताया कि बच्ची की मां गृहणी हैं और उसके पिता की बीमारी के कारण 2020 में मृत्यु हो चुकी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकबेंगलुरुPoliceरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला